शेयर बाजार

Nestle India Q4 Results: बिक्री में वृद्धि से 27% बढ़ा मुनाफा, कमाई में भी इजाफा; शेयर 7% भागा

Nestle India Q4 Results: एफएमसीजी कंपनी के शेयर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 1384 रुपये के नए 52 वीक हाई पर पहुंच गए। सोमवार को यह 1287.40 रुपये पर बंद हुए थे।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 21, 2026 | 3:38 PM IST

Nestle India Q4 Results: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने मंगलवार (21 अप्रैल) को अपने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में नेट मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी बढ़कर 1,110.9 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 873.46 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि बीती तिमाही में कुल इनकम 22 फीसदी बढ़कर 6,747.79 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 5,503.88 करोड़ रुपये थी।

फाइलिंग के अनुसार, मार्च तिमाही में कंपनी की कुल और घरेलू बिक्री क्रमश: 23.4 फीसदी और 23.1 प्रतिशत बढ़ गई। घरेलू बिक्री 6,445 करोड़ रुपये के पार हो गई। जबकि एबिट्डा मार्जिन 26.3 फीसदी रहा।

कंपनी ने क्या कहा?

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, ”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही में नेस्ले इंडिया ने डबल दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की है और अपने अब तक के सबसे अधिक घरेलू बिक्री स्तर को हासिल किया है। यह प्रदर्शन दो अंकों की वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर आया, जिसे विज्ञापन खर्च में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी ने आगे बढ़ाया।”

Also Read | Groww Share: Q4 नतीजों के बाद 7% चढ़ा शेयर, IPO प्राइस से 100% ऊपर; अब खरीदने पर होगा फायदा?

उन्होंने आगे कहा कि 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने बुनियादी पहलुओं पर ध्यान बनाए रखा और मजबूती के साथ काम करते हुए दो अंकों की वॉल्यूम आधारित ग्रोथ के साथ-साथ मजबूत मार्केट शेयर बढ़त हासिल की।

Neste India Share

नतीजे जारी करने के बाद नेस्ले इंडिया के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। एफएमसीजी कंपनी के शेयर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 1384 रुपये के नए 52 वीक हाई पर पहुंच गए। सोमवार को यह 1287.40 रुपये पर बंद हुए थे।

First Published : April 21, 2026 | 3:22 PM IST