शेयर बाजार

Om Power Transmission IPO: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

Om Power Transmission IPO Allotment: आईपीओ को निवेशकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और कुल मिलाकर लगभग 3.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 15, 2026 | 8:50 AM IST

Om Power Transmission IPO Allotment: ओम पावर ट्रांसमिशन के आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट आज यानी 15 अप्रैल 2026 को तय होने की उम्मीद है। यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी क्षेत्र में काम करती है। इस आईपीओ को निवेशकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और कुल मिलाकर लगभग 3.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ के लिए 60 लाख शेयरों के मुकाबले करीब 1.997 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा 7.06 गुना भरा। जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) का हिस्सा 3.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, खुदरा निवेशकों का कोटा 1.54 गुना भरा।

अब जब सब्सक्रिप्शन अवधि खत्म हो चुकी है, निवेशक अपने अलॉटमेंट स्टेटस का इंतजार कर रहे हैं, जो आज जारी होने की संभावना है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक अपना स्टेटस एनएसई और बीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया के पोर्टल पर भी देख सकेंगे।

Om Power Transmission IPO चेक करने का प्रॉसेस

1. Om Power Transmission IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Om Power Transmission IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ (Om Power Transmission IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Om Power Transmission IPO GMP

अनौपचारिक बाजारों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, ओम पावर के अनलिस्टेड शेयर बुधवार को ग्रे मार्केट में लगभग 177 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह 175 रुपये के अपर प्राइस बैंड की तुलना में 2.2 रुपये या 1.25 प्रतिशत का मामूली प्रीमियम दर्शाता है।

First Published : April 15, 2026 | 8:39 AM IST