शेयर बाजार

PSU कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, 1 शेयर पर मिलेंगे 2 मुफ्त शेयर; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

पीएसयू कंपनी ने यह भी बताया कि प्रस्तावित बोनस इश्यू के लिए 16 दिसंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) से मंजूरी मिल गई है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 17, 2024 | 3:23 PM IST

पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने अपने बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि तय कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा कर बताया कि बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर 27 दिसंबर 2024 को ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में फाइनल किया है।

पीएसयू कंपनी ने यह भी बताया कि प्रस्तावित बोनस इश्यू के लिए 16 दिसंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) से मंजूरी मिल गई है।

एनएमडीसी (NMDC) ने मंगलवार को रेगुलेटरी फाईलिंग में कहा, ”कंपनी के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की अनुमानित डेट सोमवार, 30 दिसंबर 2024 होगी। इसके अलावा ये बोनस शेयर सेबी के 16 सितंबर, 2024 के सर्कुलर के अनुसार अलॉटमेंट की अगली वर्किंग डेट यानी मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।”

एनएमडीसी ने पहले 2:1 के रेश्यो में बोनस जारी करने का एलान किया था। कंपनी 1 रुपये के वैल्यू वाले 586,12,11,700 इक्विटी शेयरों को 1 इक्विटी शेयर के बदले 2 नए इक्विटी शेयरों के रेश्यो में रूप में अलॉट करेगी।

एनएमडीसी शेयर हिस्टरी

एनएमडीसी के शेयर का भाव पिछले एक महीने में 5% से ज्यादा बढ़ चुका है। हालांकि, पिछले छह महीनों में स्टॉक का प्राइस 13% से अधिक गिर गया है। पीएसयू स्टॉक सालाना आधार पर 9% बढ़ा है जबकि बीते तीन साल में 110% चढ़ा है। इस बीच, मंगलवार (17 दिसंबर) एनएमडीसी का शेयर 2.04% गिरकर 227.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

First Published : December 17, 2024 | 3:18 PM IST