शेयर बाजार

Q4 Results 2026: Coal India से लेकर Adani Total Gas तक, सोमवार को 47 कंपनियों के आएंगे नतीजे

Q4 Results Today: Bajaj Housing Finance और AU Small Finance Bank भी उन कंपनियों में शामिल हैं, जो सोमवार को नतीजे जारी करेंगी।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 27, 2026 | 8:48 AM IST

Q4 Results Today: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय कंपनी जगत के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के अभी तक जारी नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और हिंदुस्तान जिंक जैसी धातु कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत नतीजे जारी करने वाली कंपनियों का लाभ बढ़ा है। इसके अतिरिक्त अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा और जिंसों की कीमतों में हुई तीव्र वृद्धि से औद्योगिक मूल्य श्रृंखला में वस्तुओं की महंगाई बढ़ी है जिससे कंपनियों की आय में भी इजाफा हुआ है।

कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, वरुण बेवरेजेज, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, अदाणी टोटल गैस और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियां आज वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

IDFC Bank ने जारी किए नतीजे

प्राइवेट सेक्टर के चर्चित बैंक IDFC First Bank ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के लिए यह तिमाही बेहतर रहा है क्योंकि इसके नेट प्रॉफिट में 4.9% की बढ़त देखी गई है। बैंक ने इस तिमाही में 319 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 304 करोड़ रुपये था।

बैंक की कमाई का सबसे मुख्य जरिया ‘ब्याज’ होता है और इस मोर्चे पर बैंक ने बाजी मारी है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) करीब 15.7% बढ़कर 5,677 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 4,907 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि बैंक ने लोन बांटने और उस पर ब्याज वसूलने के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, बैंक का मार्जिन (NIM) पिछले साल के 5.95% के मुकाबले मामूली सा गिरकर 5.93% रह गया है, जिसे लगभग स्थिर माना जा सकता है।

इस बीच, सोमवार को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे (Q4 Results Today):

  1. अल्ट्राटेक सीमेंट
  2. कोल इंडिया
  3. वरुण बेवरेजेज
  4. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
  5. बजाज हाउसिंग फाइनेंस
  6. अदानी टोटल गैस
  7. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज
  8. फीनिक्स मिल्स
  9. निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट
  10. सुप्रीम इंडस्ट्रीज
  11. पिरामल फाइनेंस
  12. सिटी यूनियन बैंक
  13. पंजाब एंड सिंध बैंक
  14. जिंदल सॉ
  15. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक
  16. किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी
  17. केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी
  18. महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया
  19. रैलिस इंडिया
  20. वेब्सोल एनर्जी सिस्टम
  21. बॉन्डाडा इंजीनियरिंग
  22. एजीआई ग्रीनपैक
  23. आये फाइनेंस
  24. रोसारी बायोटेक
  25. प्रताप स्नैक्स
  26. एस्टेक लाइफसाइंसेज
  27. हुथामाकी इंडिया
  28. जैगसनपाल फार्मास्यूटिकल्स
  29. कालिंद
  30. यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस
  31. ईको रीसाइक्लिंग
  32. फैबटेक टेक्नोलॉजीज
  33. सनलाइट रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज
  34. कोटयार्क इंडस्ट्रीज
  35. प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया
  36. त्रिशक्ति इंडस्ट्रीज
  37. इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस
  38. फिडेल सॉफटेक
  39. उमिया बिल्डकॉन
  40. एवीआई पॉलिमर्स
  41. एलकेपी सिक्योरिटीज
  42. लाइकिस
  43. पिकाडिली शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज
  44. शेखावाटी इंडस्ट्रीज
  45. महिप इंडस्ट्रीज
  46. पेस ई-कॉमर्स वेंचर्स
  47. फैमिली केयर हॉस्पिटल्स
First Published : April 27, 2026 | 8:41 AM IST