शेयर बाजार

Q4 Results: आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे, Wipro समेत 10 से ज्यादा कंपनियों पर नजर

Q4FY26 Results: Angel One, Waaree Renewable Technologies, VST Industries और Alok Industries जैसी कंपनियां भी आज तिमाही के अपने नतीजे जारी करेंगी।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 16, 2026 | 10:17 AM IST

Q4 Results Today: विप्रो, क्रिसिल, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एंजेल वन, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज और वीएसटी इंडस्ट्रीज आज यानी गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा आलोक इंडस्ट्रीज, एसजी फिनसर्व, अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), रोजलैब्स फाइनेंस, गणेश होल्डिंग्स, वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज और पीएई लिमिटेड भी आज अपने नतीजे घोषित करेंगी।

Wipro Q4 Results Preview

विप्रो का शुद्ध मुनाफा औसतन 3,438.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले 3,569.6 करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 3.66 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का कर पश्चात मुनाफा 2.4 प्रतिशत बढ़कर 3,357.47 करोड़ रुपये से ऊपर जाने का अनुमान है।

कंपनी की आय इस तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर 24,610.63 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले 23,058.88 करोड़ रुपये थी। वहीं तिमाही आधार पर आय में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है, जो तीसरी तिमाही के 23,586.55 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

आज नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट;

आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड

एंजेल वन लिमिटेड

क्रिसिल लिमिटेड

गणेश होल्डिंग्स लिमिटेड

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

पीएई लिमिटेड

वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड

रोजलैब्स फाइनेंस लिमिटेड

एसजी फिनसर्व लिमिटेड

वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

विप्रो लिमिटेड

First Published : April 16, 2026 | 10:03 AM IST