शेयर बाजार

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.46 पर

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा मजबूत रहने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 10, 2024 | 10:59 AM IST

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बढ़त से रुपये को लाभ हुआ लेकिन कच्चे तेल के दाम में तेजी ने इसके प्रभाव को सीमित किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा मजबूत रहने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.48 पर खुला और शुरूआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 83.48 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.30 रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 169.82 अंक की बढ़त के साथ 72,573.99 और एनएसई निफ्टी 67.05 अंक चढ़कर 22,024.55 अंक पर रहा।

First Published : May 10, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)