अदाणी ग्रुप (Adani Group) की 10 लिस्टेड कंपनियों में से नौ के शेयर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 5.10 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का शेयर 3.97 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.70 प्रतिशत, अदाणी पावर का शेयर 3.17 प्रतिशत और अदाणी विल्मर का शेयर 3.05 प्रतिशत चढ़ा।
इसके अलाव एसीसी का शेयर 2.56 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 2.13 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.99 प्रतिशत, अम्बुजा सीमेंट्स का शेयर 1.77 प्रतिशत चढ़ गया।
गुरुवार को कारोबार बंद होने पर अदाणी ग्रुप (Adani Group) की नौ कंपनियों का संयुक्त मार्केट वैल्यूएशन 14,08,109.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 0.18 फीसदी की गिरावट आई।
मंगलवार को चुनाव नतीजों की घोषणा के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। बुधवार को समूह की लिस्टेड 10 कंपनियों में से नौ के शेयर बढ़त में रहे थे।