Fujiyama Power Systems Share: सोलर एनर्जी कंपनी फुजियामा पावर सिस्टम्स (यूटीएल सोलर) के शेयर गुरुवार (23 अप्रैल) को इंट्रा-डे कारोबार में बीएसई पर 10 प्रतिशत उछलकर 285.90 रुपये के नए हाई लेवल पर पहुंच गए। बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर में जोरदारी देखी गई। यह तेजी तब आई जब मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर कवरेज शुरू करने की जानकारी दी।
इसी के साथ इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली कंपनी का शेयर 20 नवंबर 2025 को लिस्टिंग के बाद अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। फिलहाल यह अपने आईपीओ प्राइस 228 रुपये के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 3 मार्च 2026 को बने 52 हफ्ते के निचले स्तर 170.55 रुपये से यह शेयर 68 प्रतिशत उछल चुका है।
मोतीलाल ओसवाल ने फुजियामा पावर सिस्टम्स पर ‘BUY‘ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 31 फीसदी का शानदार अपसाइड रिटर्न दे सकता है। फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयर बुधवार को 259.95 रुपये पर बंद हुए।
ब्रोकरेज का कहना है कि फुजियामा एक उपभोक्ता-केंद्रित सोलर सोल्यूशन प्रोवाइडर है। इसके पास इन्वर्टर, सोलर पैनल, बैटरी, यूपीएस सिस्टम और सोलर प्रबंधन इकाइयों समेत फैला हुआ प्रोफेक्ट पोर्टफोलियो है, जो हाउसिंग और कमर्शियल दोनों क्षेत्रों को कवर करता है। दिसंबर 2025 तक कंपनी ने सोलर पैनल, बैटरी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी क्षमता 1.5 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ा ली है। कंपनी किफायती और प्रभावी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान देने पर लगातार ध्यान दे रही है।
यह पढ़ें: कर्नाटक की नई शराब नीति से दिग्गज Liquor Stocks को होगा फायदा! ब्रोकरेज ने कहा- ₹3850 तक जाएगा भाव
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी अब साल 2030 तक देश में छत पर लगने वाली सौर ऊर्जा के बड़े अवसर को पकड़ने के लिए क्षमता बढ़ा रही है। इसके लिए रतलाम संयंत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। इससे पैनल, इन्वर्टर और बैटरी की क्षमता क्रमशः 3.7 गीगावॉट, 3.7 गीगावॉट और 3.8 गीगावॉट घंटा तक बढ़ेगी। कंपनी ने जनवरी 2026 में 1 गीगावॉट की घरेलू सामग्री आधारित सुविधा शुरू की है। इसके जरिए सोलर पैनल बनाने में खुद पर निर्भरता बढ़ाई गई है। इससे इस हिस्से में सकल मार्जिन करीब 51 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। यह देश में निर्माण बढ़ने की दिशा को दिखाता है।
मोतीलाल ओसवाल को कंपनी की कमाई में तेज बढ़त की उम्मीद है। साल 2025 से 2028 के बीच आय, परिचालन मुनाफा और शुद्ध लाभ में क्रमशः 56 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 65 प्रतिशत सालाना वृद्धि का अनुमान है। यह बढ़त नीतिगत मांग और क्षमता विस्तार से मिलेगी।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)