शेयर बाजार

Market Update: धीमी शुरुआत के बाद रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार; सेंसेक्स 85,500 और निफ्टी 26,100 के पार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार की धारणा सकारात्मक रहने की संभावना है और गति में कोई उलटफेर दिखाई नहीं दे रहा है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 26, 2024 | 1:01 PM IST

Stock Market Today:भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 लगभग सपाट शुरुआत करते हुए गुरुवार को नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई सेंसेक्स दोपहर 1 बजे (BSE Sensex) 339.58 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,509.45 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी-50 (Nifty-50) 100.30 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,104.45 अंक के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 30 में से 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिसमें एलएंडटी में सबसे ज्यादा 1.07 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टाइटन, एचडीएफ़सी बैंक और अदाणी पोर्ट के शेयर भी गिरावट में थे।

दूसर तरफ, मारुति सुजुकी के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला है और यह 5 प्रतिशत तक चढ़कर कारोबार कर रहा है। साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान में रहे।

 

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती गिरावट के बाद रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए थे। इंट्राडे कारोबार के दौरान 85,247 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत बढ़कर 85,169.87 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 भी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 26,004 पर बंद होने से पहले 26,032.80 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया।

शेयर बाजार में उत्साह की वजह ?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से पिछले बुधवार को ब्याज दर में बड़ी कटौती के बाद से भारतीय इक्विटी ने प्रत्येक पांच सत्रों में नई ऊंचाई हासिल की है, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी प्रवाह की उम्मीद बढ़ गई है।

इन पांच सत्रों में निफ्टी 50 में 2.5% की वृद्धि हुई है, लेकिन वृद्धि का परिमाण कम हो रहा है। बुधवार को इंडेक्स का सर्वकालिक उच्च स्तर केवल क्लोजिंग की ओर उछाल के दौरान आया।

एक्सपर्ट्स की क्या राय ?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार की धारणा सकारात्मक रहने की संभावना है और गति में कोई उलटफेर दिखाई नहीं दे रहा है

First Published : September 26, 2024 | 8:53 AM IST