शेयर बाजार

Stock Market today: GIFT Nifty से पॉजिटिव संकेत, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सोमवार को इंट्राडे ट्रेड के दौरान नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गये थे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 28, 2024 | 8:38 AM IST

GIFT निफ्टी से पॉज़िटिव संकेत के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार को बढ़त के साथ खुल सकते हैं।

GIFT निफ्टी फ्यूचर्स ने सुबह 6:51 बजे सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया और यह 40 अंक बढ़कर 23,022 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सोमवार को इंट्राडे ट्रेड के दौरान नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गये थे। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 76,000 अंक को पार करते हुए 76,009.68 के स्तर पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी 50 भी बढ़कर 23,110.80 के स्तर पर पहुंच गया।

एशिया बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईसीबी अधिकारियों ने ब्याज दरों में संभावित कटौती का संकेत दिया है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

सुबह 6:58 बजे जापान का निक्केई 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.15 फीसदी ऊपर था।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ASX200 में 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई जबकि सोमवार को मेमोरियल डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद थे।

घरेलू बाजार की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार यानी 27 मई को 541.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 922.6 रुपये के शेयर खरीदे।

First Published : May 28, 2024 | 8:34 AM IST