Representative Image
Stock Market Update: शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 754.52 अंक गिरकर 73,856 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 163.70 अंक नीचे फिसलकर 22,484.50
के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Top Gainers and Top Losers
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, आरआईएल ने सेंसेक्स पर बढ़त हासिल की, जबकि पॉवेग्रिड, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार करते दिखे। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 पर ओएनजीसी, बीपीसीएल और बजाज ऑटो टॉप गेनर्स रहे, जबकि कोल इंडिया और हेरोमोटोकॉर्प आज के टॉप लूजर्स रहे।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.54 और 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ व्यापक बाजार मजबूत खुले।
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी बैंक और निफ्टी मेटल एनएसई पर सेक्टोरल बढ़त का नेतृत्व करते दिखे।
कैसी होगी आज शेयर बाजार की चाल?
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत होने की संभावना है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट में भी तेजी देखने को मिल रही है।
Gift Nifty भी हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। यह 119 अंकों की बढ़त के साथ 22,892 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
US मार्केट में शानदार एक्शन देखने को मिला। अमेरिकी बेरोजगारी 3.8 फिसदी के पास स्थिर रहने की संभावना है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.85 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में क्रमशः 0.91 प्रतिशत और 1.51 प्रतिशत की तेजी हुई।
यह भी पढ़ें: नए नियमों से पहले खुदरा निवेशक निकले, मुद्रा डेरिवेटिव कारोबार में गिरावट
एशिया-प्रशांत बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.39 प्रतिशत चढ़ गया और स्मॉल-कैप कोस्डेक 0.52 प्रतिशत चढ़ गया। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.56 प्रतिशत बढ़ा।
इस बीच, जापान और मुख्य भूमि चीन में बाजार सार्वजनिक छुट्टियों के कारण बंद रहे। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.42 फीसदी बढ़ा।
ब्रेंट क्रूड भी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 84.04 डॉलर प्रति बीबीएल हो गया।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दरों को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के एक दिन बाद बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को पॉजिटिव नोट पर सीमित दायरे में कारोबार किया।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 128.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 74,611.11 अंक पर बंद हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 43.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,648.20 अंक पर बंद हुआ।