शेयर बाजार

75% रिटर्न दे सकता है रिटेल कंपनी का स्टॉक, 52 वीक लो पर मिल रहा निवेश का मौका; ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

Stock to buy: ब्रोकरेज ने कहा ने पिछले 3 वर्षों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच समान स्टोर बिक्री वृद्धि में सुधार दर्ज किया है और लगातार दो अंकों की राजस्व वृद्धि हासिल की है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 02, 2026 | 3:09 PM IST

Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (2 अप्रैल) को निचले स्तर से जोरदार रिकवरी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अधिक सैन्य आक्रामकता के संकेत देने के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंताएं फिर बढ़ी। हालांकि, आईटी शेयरों जोरदार तेजी से बाजार में निचले स्तर से देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड मजबूती से भी बाजार को सपोर्ट मिला। बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रिटेल सेक्टर की कंपनी वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड (V-Mart Retail) पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वी-मार्ट ने पिछले 3 वर्षों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) में सुधार दर्ज किया है और लगातार दो अंकों की राजस्व वृद्धि हासिल की है।

V-Mart Retail पर टारगेट प्राइस: ₹842

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने वीमार्ट रिटेल पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 842 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह 813 रुपये था। इस तरह, शेयर 484 रुपये के मौजदा भाव से करीब 74 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज का कहना है कि वी-मार्ट ने पिछले 3 वर्षों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) में सुधार दिखाया है और लगातार दो अंकों की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह प्रदर्शन मुख्य रूप से स्टोर विस्तार, अनलिमिटेड कारोबार में सुधार और लाइमरॉड के घाटे में कमी के चलते संभव हुआ है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आगे के लिए मजबूत लॉन्ग टर्म संभावनाओं के चलते वित्त वर्ष 2025 से 2028 के दौरान कंपनी राजस्व और ईबिट्डा में क्रमशः 16 प्रतिशत और 23 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) बनाए रखेगी।

Also Read: NBFC Stock पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, BUY की दी सलाह; कहा- लॉन्ग टर्म में छिपा है मुनाफा

शेयर प्रदर्शन

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 4.95 प्रतिशत गिरा है। तीन महीने में शेयर में 25.22 प्रतिशत और छह महीने में 27.80 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक 36 प्रतिशत गिरा है। दो साल और तीन साल में स्टॉक का प्रदर्शन सपाट रहा जबकि पांच साल में यह 25 प्रतिशत टूटा है। स्टॉक का 52 वीक्स लो 465 रुपये और 52 वीक्स हाई 962.48 रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 2, 2026 | 3:09 PM IST