शेयर बाजार

76% रिटर्न! सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- AI से बहुत कम खतरा; BUY का मौका

Stock to buy: ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के पास मजबूत और इंटीग्रेट क्षमताओं का ऐसा ढांचा है, जो कंपनी को इस सेक्टर में बेजोड़ बनाता है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 01, 2026 | 10:18 AM IST

Stock to buy: एशियाई बाजारों से पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दिन यानी बुधवार (1 अप्रैल) को बढ़त के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध दो या तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। इसका बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। बाजार में हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी से भी सपोर्ट मिला है। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस इन्वेसटेक ने सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर रेटगेन (RateGain Travel) पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के पास मजबूत और इंटीग्रेट क्षमताओं का ऐसा ढांचा है, जो कंपनी को इस सेक्टर में बेजोड़ बनाता है।

RateGain पर टारगेट प्राइस: ₹775

इन्वेसटेक ने रेटगेन पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 775 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 76 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। रेटगेन के शेयर बुधवार को बीएसई पर सुबह 10 बजे 9.30 प्रतिशत चढ़कर 480 रुपये पर थे।

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह अपने 52 वीक्स हाई 740 रुपये से 40 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक लो 365 रुपये है। एक महीने में शेयर में 10 प्रतिशत के करीब गिरावट आई है। तीन महीने में शेयर 31.90 प्रतिशत और छह महीने में 30 फीसदी गिरा है। एक साल में शेयर ने 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि दो साल में इसमें 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 5,669.96 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘BUY’ रेटिंग?

ब्रोकरेज के अनुसार, रेटगेन (RateGain Travel) एक अलग पहचान वाली ट्रैवल-टेक कंपनी है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के पास मजबूत और इंटीग्रेट क्षमताओं का ऐसा ढांचा है, जो कंपनी को इस सेक्टर में बेजोड़ बनाता है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कंपनी के कारोबार पर एआई से होने वाले संभावित व्यवधान का असर फिलहाल सीमित रहने की उम्मीद है। हालांकि, उसने यह भी रेखांकित किया कि कंपनी के लिए अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और रणनीतिक लाभ बनाए रखने में एक्जीक्यूशन अहम भूमिका निभाएगा। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि ट्रैवल-फोकस्ड मार्केटिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र में समान स्तर पर काम करने के बावजूद रेटगेन का मार्केट कैप एफ्ल 3आई के मुकाबले लगभग एक-चौथाई है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 1, 2026 | 10:18 AM IST