शेयर बाजार

Stock to Buy: 50% चढ़ सकता है इलेक्ट्रानिक्स बनाने वाली कंपनी का शेयर, सैमसंग-Xiaomi जैसी कंपनियां है क्लाइंट

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि डिस्प्ले मॉड्यूल बनाने का काम खुद शुरू करने से कंपनी को लंबे समय में मुनाफे के मार्जिन में फायदा मिल सकता है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 10, 2026 | 3:21 PM IST

Stock to Buy: अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बावजूद टीवी और स्मार्टफोन जैसे डिवाइस के लिए डिस्प्ले बनाने वाली डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) (Dixon Technologies) के शेयर मंगलवार को 6 प्रतिशत तक चढ़ गये। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के स्टॉक पर बुलिश आउटलुक के चलते आई है। साथ ही कंपनी को डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए चीनी फर्म एचकेसी ओवरसीज लिमिटेड के साथ जॉइंट वेंचर बनाने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिस्प्ले मॉड्यूल बनाने का काम खुद शुरू करने से कंपनी को लंबे समय में मुनाफे के मार्जिन में फायदा मिल सकता है।

Also Read: मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ेगा रक्षा खर्च? इन 4 Defence Stocks पर ब्रोकरेज को 35% तक तेजी की उम्मीद

Dixon Technologies (India) पर टारगेट प्राइस: ₹14,678

जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर ‘BUY‘ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 14,678 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 49 प्रतिशत का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। कंपनी के शेयर सोमवार को 9805 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार,डिस्प्ले मॉड्यूल बनाने का काम खुद शुरू करने से कंपनी के मुनाफे के मार्जिन को लंबे समय में सहारा मिलेगा। डिक्सन टेक्नोलॉजीज का डिस्प्ले प्लांट का निर्माण सही रफ्तार से चल रहा है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही से टेस्टिंग शुरू होने की संभावना है और उसी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले हिस्सों में डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबली की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत है और इसमें अच्छा दो अंकों वाला मार्जिन मिलता है। उनका अनुमान है कि इससे वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी के कुल मार्जिन में करीब 0.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है और पूरी क्षमता पर काम शुरू होने के बाद यह बढ़ोतरी लगभग 1 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ब्रोकरेज के अनुसार, फिलहाल कंपनी का शेयर वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित प्रति शेयर कमाई के लगभग 30 गुना भाव पर कारोबार कर रहा है।

हाई से 47% नीचे ट्रेड कर रहा शेयर

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर अपने 52 वीक हाई 18,471.50 रुपये से करीब 47 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक का लो 9,620 रुपये है। एक महीने में शेयर 7.64 प्रतिशत गिरा है। तीन महीने में शेयर में 13.16 प्रतिशत और छह महीने में 40.08 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में यह 18.35 प्रतिशत टूटा है। जबकि दो साल में स्टॉक 50 प्रतिशत, तीन साल में 271 फीसदी और पांच साल में 166 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 64,710.54 करोड़ रुपये है।

 

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : March 10, 2026 | 3:21 PM IST