शेयर बाजार

50% तक गिर सकता है रिटेल कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी; वैल्यूएशन काफी हाई

Stock to sell: ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर उस बिजनेस को दर्शा रहा है, जो डीमार्ट को भविष्य में बनना है, न कि जो वह फिलहाल है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 13, 2026 | 11:44 AM IST

DMart Stock: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (13 अप्रैल) को बड़ी गिरावट में खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ईरान को नई धमकी से बाजार में एक बार चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर बाजार की चाल पर देखने को मिल रहा है। बाजार में पहले से जारी दबाव के बीच ब्रोकरेज हॉउस एमके ग्लोबल ने रिटेल सेक्टर की कंपनी पर अपनी बेचने की सलाह दी है। यह कंपनी और कोई नहीं बल्कि राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के शेयर का वैल्यूएशन हाई बना हुआ है।

DMart Stock पर टारगेट प्राइस: ₹3,700

एमके ग्लोबक ‘Sell’ रेटिंग के साथ एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (डिमार्ट) पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 3,700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 16 फीसदी कम है। वहीं, बेयर केस में ब्रोकरेज ने स्टॉक के 2,200 रुपये तक गिरने का अनुमान जताया है जो इसके मौजूदा भाव से 50 फीसदी कम है।

इस बीच, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर सोमवार सुबह 11:15 बजे बीएसई पर 0.40 फीसदी गिरकर 4382.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। जबकि शुक्रवार को यह 4400 रुपये पर बंद हुए थे।

यह पढ़ें: बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद FMCG मांग मजबूत, फूड सेगमेंट सबसे आगे, ब्रोकरेज ने बताए 4 टॉप पिक

DMart Share: ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘Sell’ रेटिंग?

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 70 गुना के फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग मूल्यांकन पर यह शेयर उस बिजनेस को दर्शा रहा है, जो डीमार्ट को भविष्य में बनना है, न कि जो वह फिलहाल है।

ब्रोकरेज के अनुसार, भारत की क्विक-कॉमर्स कंपनियां अब मंथली खरीदारी के आधार पर डीमार्ट से केवल 4 से 13 प्रतिशत ही महंगे रह गए हैं और डिस्काउंट के बाद यह अंतर लगभग खत्म हो जाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वित्त वर्ष 2020 के बाद से प्रति वर्ग फुट बिक्री (बुल कट) में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि डार्क स्टोर्स की संख्या 421 से बढ़कर 2,000 हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वर्षों में स्टोर की संख्या बढ़कर 500 होने के बावजूद डीमार्ट अभी भी भारत के कुल रिटेल बाजार के केवल 50 प्रतिशत हिस्से को ही कवर करता है। 4.2 गुना के प्राइस-टू-अर्निंग ग्रोथ अनुपात पर, जबकि ट्रेंट और टाइटन 2.6 गुना पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार ऐसे कारोबार के लिए प्रीमियम दे रहा है, जिसे अभी संरचनात्मक सुधार की जरूरत है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 13, 2026 | 11:20 AM IST