Stock Market
Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) को घरेलू बाजार में मजबूत शुरुआत हुई। पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी शेयरों ने शुरुआती सेशन में बाजार को मजबूती दी। हालांकि, अमेरिकी अदालत के फैसले का असर लगातार दूसरे दिन अदाणी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर फिसले। बाजार के बदलते मूड-माहौल के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में लबी अवधि के नजरिए से निवेश का अच्छा मौका बन रहा है।
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने शुक्रवार के अपने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आइडिया में दमदार फंडामेंटल वाले 5 शेयरों को शामिल किया है। इन शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के साथ खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में Finolex Cables, Ratnamani Metals, Protean eGov Tech, Indian Hotels, Godrej Consumer स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें निवेशकों को अगले एक साल में 42 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज ने Finolex Cables को निवेश के लिए चुना है। स्टॉक पर BUY की सलाह है। टारगेट प्राइस 1300 प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 का शेयर का भाव 1097 रुपये पर था। इस तरह निवेशकों को अगले 1 साल में करीब 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीते एक साल में यह शेयर 22 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
Sharekhan ने Ratnamani Metals पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 3950 रुपये प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 3643 पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक अगले एक साल में 8 फीसदी तक का अपसाइड दिखा सकता है। बीते एक साल में शेयर का रिटर्न फ्लैट रहा है।
आईटी स्टॉक Protean eGov Tech को लंबी अवधि के लिए चुना है। खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 2510 रुपये प्रति शेयर रखा है। 21 नवंबर 2024 को स्टॉक 1849 पर सेटल हुआ था। इस तरह स्टॉक आगे 36 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बीते एक साल में स्टॉक ने 50 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
इंडियन होटल्स में निवेश की है। BUY रेटिंग दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 910 रुपये है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 786 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 16 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बीते 1 साल में शेयर में करीब 90 फीसदी का रिटर्न मिला है।
Godrej Consumer ब्रोकरेज के इन्वेस्टमेंट आइडिया में शामिल किया है। शेयर पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1675 रुपये प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 1178 पर सेटल हुआ था। ऐसे में शेयर आगे करीब 42 फीसदी तक दमदार रिटर्न निकाल सकता है। बीते एक साल में इस शेयर ने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डिस्कलेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।