शेयर बाजार

Stocks to buy today: बाजार खुलते ही आज इन 2 स्टॉक्स पर लगाए पैसा, इंट्राडे में दिख सकता है जोरदार एक्शन

निफ्टी इंडेक्स के लिए शार्ट टर्म में 24,400 पर सपोर्ट देखा जा रहा है। वहीं, इसे 24,857 के स्तर पर रुकवाट का सामना करना पड़ रहा है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 11, 2024 | 9:24 AM IST

Stocks to Buy Today, December 11, 2024: निफ्टी इंडेक्स मंगलवार (10 दिसंबर) को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में 0.04% या 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,610 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, शार्ट टर्म ट्रेंड अभी भी तेजी का बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अपने 5, 10 और 20 दिनों के एक्सपोनेंशल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर है। निफ्टी इंडेक्स के लिए शार्ट टर्म में 24,400 पर सपोर्ट देखा जा रहा है। वहीं, इसे 24,857 के स्तर पर रुकवाट का सामना करना पड़ रहा है।

Nam India: करेंट प्राइस-805.90| टारगेट 890| रेटिंग BUY| स्टॉप लॉस 750

नाम इंडिया (Nam India) का शेयर प्राइस कंसोलिडेशन के फेस बाहर निकलने की कगार पर है। यह पिछले तीन महीनों से कंसोलिडेशन फेस में ही चल रहा था। वॉल्यूम में वृद्धि के साथ स्टॉक की कीमत भी बढ़ रही है। स्टॉक को सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर रखा गया है। यह सभी टाइम फ्रेम पर बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। वीकली चार्ट पर स्टॉक की कीमत ने ‘हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स’ बनाना शुरू कर दिया है। डेली चार्ट पर संकेतक और ऑसिलेटर तेजी में आ गए हैं।

इन सब पहलुओं को देखते हुए एनालिस्ट्स ने नाम इंडिया (Nam India) को खरीदने की रेटिंग देते हुए 890 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। रिस्क मैनेज करने के लिए 750 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गई है।

Karur Vysya Bank: करेंट प्राइस 242.50| टारगेट 269| रेटिंग BUY| SL 230

करूर वैश्य बैंक का शेयर प्राइस 12 मई, 2023 और 7 जून, 2024 को समाप्त सप्ताह के निचले स्तर से सटे ऊपर की ओर झुकी हुए ट्रेंड पर सपोर्ट मिला है। वहीं, 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में स्टॉक वीकली चार्ट पर नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंड लाइन से टूट गया। यह प्राइमरी अपट्रेंड की बहाली का संकेत देता है।

साप्ताहिक स्टोकेस्टिक्स ऑसिलेटर में तेजी आ गई है। कीमतों में उछाल के साथ-साथ वॉल्यूम में भी वृद्धि देखी जा रही है। वीकली चार्ट पर शेयर की कीमत ‘हायर टॉप और हायर बॉटम्स’ बना रही है।

 

(डिस्क्लेमर: विनय रजनी एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीएमटी, वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव एनालिस्ट हैं। व्यक्त किये गये विचार ये उनके अपने हैं।

First Published : December 11, 2024 | 9:16 AM IST