Stock To Buy Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (25 मार्च) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 127 अंक चढ़कर 23,072 पर चल रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 के बढ़त में खुलने का संकेत देता है। एशियाई बाजारों में भी पॉजिटिव रुख देखा जा रहा है।
निफ्टी में 400 अंकों से अधिक की राहत भरी तेजी ने मजबूती की वापसी की उम्मीद जगाई है। लेकिन ट्रेंड बदलने का संकेत देने के लिए आगे भी बढ़त जारी रहना जरूरी है। निफ्टी के लिए 23,378 पर मजबूत रुकावट है। जबकि 22,600 के आसपास सहारा दिखाई देता है।
ऑरोबिंदो फार्मा का शेयर दैनिक चार्ट पर बुलिश फ्लैग पैटर्न से बाहर निकला है। शेयर का मुख्य रुझान ऊपर की ओर है, जहां लगातार ऊंचे स्तर और ऊंचे निचले स्तर बन रहे हैं। यह शेयर लंबे समय के अहम मूविंग एवरेज के ऊपर है, जो सभी समयावधि में तेजी का संकेत देता है।
करूर वैश्य बैंक के शेयर में रनिंग करेक्शन देखने को मिला है और अब यह अपने 200 डबल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के सहारे के पास पहुंच गया है। साप्ताहिक और मासिक चार्ट पर शेयर का मुख्य रुझान तेजी का है, जहां ऊंचे स्तर और ऊंचे निचले स्तर बन रहे हैं। मिडकैप निजी क्षेत्र के बैंक अच्छे वॉल्यूम के साथ फिर से उछले हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सार्थक बातचीत का हवाला देते हुए वहां के ऊर्जा संयंत्रों पर प्रस्तावित हमले को 5 दिन टालने की घोषणा से आज शेयर बाजार में तेजी देखी गई। हालांकि तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने और ईरान तथा इजरायल के बीच तनाव जारी रहने से बाजार में बढ़त सीमित रही।
सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,793 अंक या 2.5 फीसदी तक उछल गया था मगर बाद में बढ़त कम होकर 1,372 अंक रह गई और यह 74,069 पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 400 अंक या 1.8 फीसदी चढ़कर 22,912 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में 3 फरवरी के बाद सबसे मजबूत बढ़त देखी गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7.6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423 लाख करोड़ रुपये रहा।
(डिस्क्लेमर: यह लेख HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजनी द्वारा लिखा गया है। इसमें व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)