शेयर बाजार

Stocks to watch: HDFC Bank से लेकर NTPC और Wipro तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Stocks To Watch Today: टीसीएस, विप्रो और जेके सीमेंट भी उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें शुक्रवार को हलचल दिख सकती है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 20, 2026 | 8:05 AM IST

Stocks to watch today, 20 March: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (20 मार्च) को बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (Gift Nifty Futures) सुबह 7:20 बजे 90 अंक चढ़कर 23,204 पर कारोबार कर रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 के बढ़त में खुलने का संकेत देता है। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट में बंद हुए। कतर में एनर्जी ठिकानों पर ईरान के हमले ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया। इससे निवेशकों को एक दिन 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह बाजार में पिछले 21 दिनों में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट रही।

इस बीच, शुक्रवार को इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन (Stocks to Watch):

HDFC Bank Share: बैंक के CEO शशिधर जगदीशन ने कहा कि पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे से बोर्ड भी हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि कोई विशेष चिंता व्यक्त नहीं की गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक की बुनियादी स्थिति मजबूत है और उनके बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं था।

Tata Elxsi Share: कंपनी ने Terumo Corporation के लिए एक ग्लोबल ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ODC) स्थापित करने की घोषणा की है। यह एडवांस कार्डियक और वैस्कुलर सॉल्यूशंस को सपोर्ट करेगा।

NTPC Share: कंपनी ने पावर और एनर्जी सेक्टर में रणनीतिक सहयोग के अवसरों को तलाशने के लिए Octopus Energy Group के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए हैं।

Tata Consultancy Services (TCS): टीसीएस ने ABB के साथ आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में सहयोग को मजबूत करने के लिए MoU साइन किया है।

Wipro Share: आईटी कंपनी ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक नया हब शुरू किया है। यह वैश्विक BFSI ग्राहकों के लिए AI-आधारित क्षमताओं को बढ़ाएगा।

JK Cement Share: JK Cement को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित इतौरी-झारकुआ लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है।

JSW Cement Share: कंपनी ने राजस्थान के नागौर में एक ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट शुरू किया है, जिससे वह उत्तर भारत के बाजार में प्रवेश कर रही है।

ICICI Bank Share: आईसीआईसीआई बैंक ने बताया कि टैक्स अधिकारियों ने 768.6 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। इसमें जीएसटी के कम भुगतान का आरोप लगाया गया है।

NBCC (India) Ltd Share: सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को असम, मेघालय और बिहार में हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत विकास परियोजनाओं के लिए करीब ₹319.78 करोड़ के कई घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।

Amber Enterprises Share: कंपनी ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी IL JIN Electronics (India) Pvt Ltd ने इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए ₹328 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है।

First Published : March 20, 2026 | 7:45 AM IST