शेयर बाजार

Stocks to Watch today: SBI Life से लेकर Trent और Infosys तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स में हो सकती है कमाई

Stocks to Watch today, April 23, 2026: Trent से लेकर SBI Life तक, यहां कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं जो निवेशकों और ट्रेडर्स की नजर में रहेंगे।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 23, 2026 | 8:52 AM IST

Stocks to Watch today, April 23, 2026: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (23 अप्रैल) को गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (Gift Nifty Futures) सुबह 7:50 बजे 194 अंक की गिरावट लेकर 24,170 पर ट्रेड कर रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के गिरावट में खुलने का संकेत देता है।

इस बीच, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर (Stocks to Watch):

Trent Share: टाटा ग्रुप की लाइफस्टाइल रिटेलर कंपनी ट्रेंट ने बुधवार को वित्त वर्ष 20225-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में कंपनी का मुनाफा (कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) 26 फीसदी बढ़कर 400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था। मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड और बोनस शेयर, दोनों का ऐलान करते हुए उन्हें डबल फायदा देने की घोषणा की।

Tech Mahindra Share: टेक महिंद्रा ने FY26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) में ₹1,353.8 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के ₹1,166.7 करोड़ के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है। तिमाही आधार पर मुनाफा 20.6 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर ₹15,076 करोड़ रहा। तिमाही आधार पर इसमें 4.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

SBI Life Insurance: बीमाकर्ता का शुद्ध लाभ Q4FY26 में सालाना आधार पर 1.09 प्रतिशत घटकर 804.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 813.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, शुद्ध प्रीमियम आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 27,684 करोड़ रुपये हो गई, जो Q4FY25 में 23,860.7 करोड़ रुपये थी।

L&T Technology Services: कंपनी ने Q4FY26 में 332 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 311 करोड़ रुपये था। संचालन से राजस्व 2,857.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,637.8 करोड़ रुपये था।

Oracle Financial Services Software: Q4FY26 में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 30.7 प्रतिशत बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 643.9 करोड़ रुपये था। राजस्व सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 2,065.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 1,716.3 करोड़ रुपये था।

Tata Communications: कंपनी ने Q4FY26 में 263.25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,040.34 करोड़ रुपये से काफी कम है। हालांकि, संचालन से राजस्व बढ़कर 6,554.15 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5,990.35 करोड़ रुपये था।

Delta Corp: Q4FY26 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 50.58 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 59.35 करोड़ रुपये था। राजस्व 120.16 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 136.06 करोड़ रुपये था।

ONGC: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने जैक-अप रिग्स की नियुक्ति के लिए जारी हालिया टेंडर रद्द कर दिया है। कंपनी ने खरीद दरों में तेज और ‘असामान्य’ बढ़ोतरी तथा प्रतिस्पर्धात्मक पारदर्शिता को लेकर चिंताओं का हवाला दिया है।

Godrej Industries: समूह ने 2031 तक 5 ट्रिलियन रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले पांच वर्षों में अपने नॉन-लिस्टेड व्यवसायों में 5,000-7,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

First Published : April 23, 2026 | 8:14 AM IST