शेयर बाजार

Stocks to Watch Today: RIL, HDFC Bank, Wipro, Tata Group समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस

Stocks to Watch: रिलायंस इंडस्ट्रीज, रैलिस इंडिया, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और तेजस नेटवर्क्स सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को अपनी मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 22, 2024 | 9:44 AM IST

Stocks to Watch on Monday, April 22: बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद आज यानी सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।

सुबह 8:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 22,242 के आसपास कारोबार करता दिखा। आज एशियाई बाजार भी हरे निशान में कारोबार करता दिखा। जापान का निक्केई 225 0.49 फीसदी ऊपर, जबकि टॉपिक्स 1.23 फीसदी बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.59 फीसदी चढ़ा।

इस बीच, एसएंडपी 500 का वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़ा। नैस्डैक 100 वायदा में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.3 प्रतिशत की बढ़त हुई।

इस बीच, आज बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों का रहेगा फोकस…

Q4FY24 results on April 22:

रिलायंस इंडस्ट्रीज, रैलिस इंडिया, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट और तेजस नेटवर्क्स सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को अपनी मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगे।

HDFC Bank:

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में 37.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,512 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इस बीच, नेट इंटरेस्‍ट इनकम 24.5 प्रतिशत बढ़कर 29,080 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कोर नेट इंटरेस्‍ट मार्जिन कुल असेट पर 3.44 प्रतिशत और इंटरेस्‍ट अर्निंग असेट पर 3.63 प्रतिशत हुई।

यह भी पढ़ें: पाइप कंपनियों का प्रदर्शन रहेगा दमदार, जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज कर सकती हैं दो अंक में वृद्धि

Wipro:

आईटी कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद, Q4FY24 के लिए 2,835 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि सालाना 7.9 प्रतिशत कम/Q-o-Q 5 प्रतिशत अधिक है। मार्च तिमाही में रेवेन्यू एक साल पहले की अव​धि से 4.2 प्रतिशत घटकर 22,208 करोड़ रुपये रहा, जो ब्लूमबर्ग के अनुमान (22,228 करोड़ रुपये) के लगभग अनुरूप है। तिमाही आधार पर राजस्व वृद्धि सपाट बनी रही, क्योंकि गैर-जरूरी खर्च कम ही रहा।

Jio Financial Services:

Jio फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने Q4FY24 में 310.63 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो क्रमिक रूप से 5.72 प्रतिशत अधिक है। पिछली तिमाही यानी Q3FY24 में यह 294 करोड़ रुपये था। Q4FY24 में कंपनी की कुल आय 418 करोड़ रुपये रही। पिछली तिमाही में यह 414 करोड़ रुपये थी।

Ultratech Cement:

सीमेंट प्रमुख कंपनी इंडिया सीमेंट्स से 315 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र में 1.1 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की क्षमता वाली एक ग्राइंडिंग यूनिट खरीदेगी।

Tata Group stocks:

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे क्योंकि टाटा समूह मई में भारत में पेगाट्रॉन कॉर्प के आईफोन विनिर्माण परिचालन का नियंत्रण लेने के लिए एक सौदा कर सकता है।

Tata Steel:

एनसीएलटी ने Angul Energy के कंपनी में विलय को मंजूरी दे दी है।

Central Bank of India:

कंपनी ने म्यूचुअल फंड प्रॉडक्ट के वितरण के लिए Aditya Birla Sun Life AMC के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

First Published : April 22, 2024 | 9:43 AM IST