शेयर बाजार

Stocks to Watch today: Wipro से लेकर Adani Enterprises और Mahanagar Gas तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें पैनी नजर

Stocks to watch today: अशोक लेलैंड, अकज़ो नोबेल, जिंदल स्टील, भारत फोर्ज, एसीएमई सोलर और अदाणी पोर्ट्स आज फोकस में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 12, 2026 | 8:42 AM IST

Stocks to Watch today, Thursday, March 12, 2026: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 190 अंक की गिरावट लेकर 23,725 पर था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के बड़ी गिरावट में खुलने का संकेत देता है। तेल की कीमतों में अस्थिरता से निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति पर लगातार नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे पहले बुधवार को भी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए।

इस बीच, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर;

Borosil: कंपनी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष से जुड़ी फोर्स मेज्योर स्थिति के कारण तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी की आपूर्ति पर रोक लगाई है। इसका असर जयपुर स्थित उसके भट्टियों में उत्पादन पर पड़ा है। बोरोसिलिकेट ग्लास भट्टी में उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि ओपल ग्लास भट्टियां कम क्षमता पर चल रही हैं।

Adani Ports and Special Economic Zone: कंपनी ने पहले घोषित अपने टेंडर ऑफर के अंतिम नतीजे जारी किए हैं। इसके तहत कंपनी नकद भुगतान के जरिए (i) 2027 में परिपक्व होने वाले 4.0 प्रतिशत सीनियर नोट्स के अधिकतम 345,137,000 डॉलर और (ii) 2031 में परिपक्व होने वाले 3.10 प्रतिशत सीनियर नोट्स के अधिकतम 150,000,000 डॉलर तक की राशि वापस खरीदने की पेशकश कर रही थी।

Akzo Nobel India: कंपनी को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से नया इन्कॉरपोरेशन प्रमाणपत्र मिला है। इसमें उसके नाम को बदलकर JSW Dulux Limited करने की मंजूरी दी गई है। यह बदलाव 11 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है।

Jindal Steel: स्टील बनाने वाली कंपनी को ओडिशा सरकार ने क्योंझर जिले में रेंगलाबेर्हा नॉर्थ-ईस्ट एक्सटेंशन और नुआगांव वेस्ट आयरन ओर माइनिंग के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया है।

Bharat Forge: कंपनी के बोर्ड ने अपनी पूरी तरह स्वामित्व वाली जर्मन सहायक कंपनी में अधिकतम 1.5 करोड़ यूरो तक निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश इक्विटी के जरिए किया जाएगा। इससे विदेशों में निवेश बढ़ाने और वैश्विक कारोबार को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी की इस सहायक कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

KEC International: कंपनी को भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं से जुड़े कुल 1,476 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं।

Also Read | Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, एशियाई बाजारों में गिरावट; आज फिर गिरेगा बाजार?

Wipro: कंपनी को अमेरिका की एक बीमा और वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी से कई साल का ठेका मिला है। इस परियोजना के तहत कंपनी के रिटायरमेंट सर्विस कारोबार को आधुनिक बनाने का काम किया जाएगा। इसमें तकनीक और संचालन से जुड़े बदलाव किए जाएंगे, ताकि ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो और कामकाज ज्यादा प्रभावी हो सके।

Adani Enterprises: कंपनी ने बताया कि उसकी एक सहायक कंपनी ने विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) से जुड़ी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 99.98 प्रतिशत कर ली है। इसके लिए अतिरिक्त 14.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी गई है। इस कदम से इस कारोबार में समूह का नियंत्रण और मजबूत हो गया है।

Ashok Leyland: वाहन निर्माता कंपनी ने चेन्नई के पास नई बैटरी पैक निर्माण इकाई के लिए जमीन पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना में लगभग 400 से 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह परियोजना सितंबर 2025 में हिंदुजा समूह द्वारा किए गए समझौते का हिस्सा है और इसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र को मजबूत करना है।

Mahanagar Gas: कंपनी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाले भू-राजनीतिक हालात के कारण उसके कुछ आपूर्तिकर्ताओं ने गैस की आपूर्ति कम कर दी है। इससे औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

First Published : March 12, 2026 | 8:29 AM IST