शेयर बाजार

शेयर बाजार में होगी हलचल! टैनफैक और हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रा के शेयरों का होगा बंटवारा, जानें पूरी डिटेल्स

मार्च के दूसरे हफ्ते टैनफैक इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर अपने शेयरों को स्प्लिट करने जा रही है। इससे छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा शेयर खरीदने का मौका बनेगा

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- March 08, 2026 | 4:49 PM IST

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मार्च का दूसरा हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है। अगर आप भी स्टॉक्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आने वाले दिनों में दो बड़ी कंपनियां अपने शेयरों को बांटने यानी ‘स्टॉक स्प्लिट’ करने जा रही हैं। जब भी कोई कंपनी अपने शेयर की कीमत को आम निवेशकों की पहुंच में लाने और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने की कोशिश करती है, तो वह स्टॉक स्प्लिट का सहारा लेती है। मार्च के दूसरे हफ्ते के लिए जिन दो कंपनियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, उनके नाम टैनफैक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हैं।

इन कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट

शेयर बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले केमिकल सेक्टर से जुड़ी कंपनी टैनफैक इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TANFACIND) के शेयरों में बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के बंटवारे के लिए 9 मार्च 2026 की तारीख तय की है। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर की फेस वैल्यू फिलहाल 10 रुपये है, जिसे कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बांटने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बदल जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक्स-डेट (Ex-Date) और रिकॉर्ड डेट (Record Date) दोनों ही 9 मार्च 2026 निर्धारित की है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

Also Read: Dividend Stocks: बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते IOC, IRFC समेत ये 8 कंपनियां देंगी डिविडेंड

इससे अलावा हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में बांटने का ऐलान किया है। वर्तमान में इस कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है, जो स्प्लिट के बाद घटकर मात्र 2 रुपये रह जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का एक शेयर है, तो स्प्लिट के बाद उसके पास कुल 5 शेयर हो जाएंगे। कंपनी ने इस कॉर्पोरेट एक्शन के लिए 13 मार्च 2026 की तारीख तय की है। 13 मार्च 2026 ही इस स्टॉक के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट होगी। 

क्यों खास होता है स्टॉक स्प्लिट और निवेशकों पर इसका असर

स्टॉक स्प्लिट की प्रक्रिया के दौरान निवेशकों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि क्या इससे उनके निवेश की वैल्यू बदल जाएगी? आसान शब्दों में कहें तो, स्टॉक स्प्लिट से आपकी निवेश राशि नहीं बदलती, बल्कि आपके पास मौजूद शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और उसी अनुपात में शेयर की कीमत कम हो जाती है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह के कदम से छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना आसान हो जाता है।

First Published : March 8, 2026 | 4:49 PM IST