शेयर बाजार

टाटा की इस कंपनी का बड़ा तोहफा! हर 2 शेयर पर 1 फ्री, ₹6 डिविडेंड भी; रिकॉर्ड डेट फाइनल

Dividend Bonus Share: कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए बुधवार, 10 जून 2026 को रिकॉर्ड तारीख तय की गई है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 28, 2026 | 10:13 AM IST

Trent Bonus Share: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने बोनस शेयर और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फाइनल कर दी है। टाटा की रिटेल कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड (Dividend) और बोनस शेयर (Bonus Share) देने का प्रस्ताव रखा था।

Trent Bonus Share Record Date

ट्रेंट ने अपने पहले बोनस इश्यू के लिए शुक्रवार, 29 मई 2026 को रिकॉर्ड तारीख तय की है। यह बोनस 1:2 के रेश्यो में दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि हर पूरी तरह पेड अप इक्विटी शेयर पर निवेशकों एक बोनस इक्विटी शेयर दिया जाएगा। हालांकि, अभी इसे रेगुलेटरी और शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलनी बाकी है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या लाभकारी मालिकों की सूची में होंगे, वही बोनस शेयर पाने के एलिजिबल होंगे।

Trent Dividend Record Date

इससे पहले कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए बुधवार, 10 जून 2026 को रिकॉर्ड तारीख तय की गई है। अगर आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान 26 जून 2026 के बाद किया जाएगा।

यह पढ़ें: सीमेंट कंपनी ने 2400% डिविडेंड का किया एलान, Q4 में 20% उछला मुनाफा; आय भी 12% बढ़ी

ट्रेंट वेस्टसाइड और जूडियो ब्रांड नाम से कारोबार चलाती है। ऐसा पहली बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी कर रही है। इसके तहत कंपनी करीब 17.77 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। इनका फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह शेयर कंपनी अपने शेयर प्रीमियम रिजर्व के एक हिस्से को पूंजी में बदलकर जारी करेगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 21 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

Trent Q4 Results

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा (कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) 26 फीसदी बढ़कर 400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़कर 5,028 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 4,216 करोड़ रुपये था।

First Published : April 28, 2026 | 9:52 AM IST