शेयर बाजार

टाटा ग्रुप का Power Stock दौड़ने को तैयार! मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें, ₹455 टच करेगा भाव

ब्रोकरेज का कहना है कि मुंद्रा समझौते का समाधान और कोल बिजनेस में मजबूती, दोनों फैक्टर कंपनी की इनकम को बूस्ट दे सकते हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 24, 2026 | 3:25 PM IST

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी के मुंद्रा प्लांट से जुड़ा सप्लीमेंटल पावर परचेज एग्रीमेंट (SPPA) लगभग सुलझने के करीब है, जिससे प्लांट की आ​र्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, टाटा पावर के लिए इंडोनेशियाई कोल बिजनेस भी बड़ा मौका बनकर उभर रहा है। दमदार आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि मुंद्रा समझौते का समाधान और कोल बिजनेस में मजबूती, दोनों फैक्टर कंपनी की इनकम को बूस्ट दे सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी के लिए ग्रोथ के कई मजबूत अवसर बने हुए हैं।

Tata Power: ₹455 तक जाएगा भाव

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 455 रुपये रखा है। सोमवार को शेयर 386 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

मंगलवार (24 मार्च) को बाजार में शानदार रिकवरी के बीच टाटा पावर का शेयर दायरे में कारोबार करता दिखाई दिया। बीते एक साल मे शेयर लगभग सपाट रहा है। BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 418.40 और लो 332.10 है। कंपनी का मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Also Read: Defence Stocks: टेक्नोलॉजी बूम के बीच डिफेंस स्टॉक्स में कमाई का मौका! किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह?

Tata Power: क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि गुजरात के साथ SPPA समझौते से घाटा घटने की उम्मीद है। अगर यह समझौता सभी राज्यों की ओर से अपनाया जाता है, तो मुंद्रा प्लांट का घाटा मौजूदा ₹1,700–1,800 करोड़ प्रति वर्ष से करीब 75% तक घट सकता है। इसका सीधा असर कंपनी की कमाई पर पड़ेगा और FY27–28 के मुनाफे के अनुमान में 4.5–5.5% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरी ओर, टाटा पावर का इंडोनेशियाई कोल बिजनेस भी कंपनी के लिए बड़ा मौका बनकर उभर रहा है। प्रति 10 डॉलर प्रति टन कीमत बढ़ने पर FY27 के मुनाफे में करीब 18% तक बढ़ोतरी हो सकती है। ईरान-इजरायल तनाव के चलते कोयले की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा ओडिशा और दिल्ली में पावर डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस, रूफटॉप सोलर सेगमेंट में तेजी, 10 गीगावॉट इनगॉट/वेफर मैन्युफैक्चरिंग की योजना, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में डिस्कॉम निजीकरण के अवसर, और रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ाने पर फोकस से भी कंपनी की ग्रोथ को बूस्ट मिल सकता है।

 


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइरज से परामर्श कर लें।)

First Published : March 24, 2026 | 3:25 PM IST