Trent Share: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent Share) के शेयरों में सोमवार के इंट्राडे कारोबार में 4 प्रतिशत की तेजी आई और यह बीएसई पर 4,277.90 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़कर सुबह 9:27 बजे 78,641 पर कारोबार कर रहा था। शेयर शुक्रवार को 4105 रुपये के भाव बंद हुए थे।
कंपनी की तरफ से पहली बार बोनस इश्यू की योजना की घोषणा के बाद शेयर में यह उछाल देखने को मिला। ट्रेंट का शेयर लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है और इस दौरान इसमें करीब 9 प्रतिशत की तेजी आई है।
वहीं, अप्रैल महीने में अब तक यह शेयर 30 प्रतिशत तक उछल चुका है। इससे पहले स्टॉक ने 30 जून 2025 को 6,259 रुपये का 52 वीक्स का हाई लेवल बनाया था। जबकि 30 मार्च 2026 को यह 3,276.10 रुपये के 52 वीक्स के निचले स्तर तक गिरा था। शेयर अभी अपने 52 वीक्स हाई से करीब 34 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।
ट्रेंट के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार (22 अप्रैल) को होने वाली है। इसमें वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए डिविडेंड की सिफारिश और बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। यह प्रस्ताव शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन होगा। इसके अलावा, कंपनी इक्विटी शेयर जारी कर अतिरिक्त फंड जुटाने की मंजूरी पर भी विचार करेगी।
यह पढ़ें: न्यूक्लियर एनर्जी से बिजली बनाएगी अदाणी की कंपनी, खबर आते ही शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
ट्रेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ”कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के ऑडिटेड (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। साथ ही, 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश, यदि कोई हो, शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।”
कंपनी ने यह भी कहा कि बोर्ड इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। यह हालांकि, शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही घोषित किया जाएगा।
मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेंट लिमिटेड पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 4,940 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।
यह पढ़ें: HDFC vs ICICI Bank: बेहतर नतीजे, आकर्षक वैल्यूएशन; Q4 के बाद किस हैवीवेट शेयर में BUY का अच्छा मौका?
ब्रोकरेज ने कहा कि कई तिमाहियों तक रेवेन्यू ग्रोथ वृद्धि की रफ्तार धीमी रहने के बाद ट्रेंट की आय वृद्धि मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत तक तेज हो गई। ब्रोकरेज के अनुसार, यह तेजी संभवतः सीजन एंड सेल (EoSS) के दौरान मांग बढ़ने से आई है। रेवेन्यू ग्रोथ मुख्य रूप से स्टोर्स की संख्या में 23 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी से आई है। हालांकि, प्रति स्टोर आय 4 प्रतिशत घट गई (जबकि वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में यह 9 प्रतिशत की गिरावट थी), जो स्टोर-स्तर पर कैनिबलाइजेशन में कुछ कमी का संकेत देती है।
ब्रोकरेज का कहना है कि स्टोर जोड़ने की रफ्तार में तेजी से कुछ चिंताएं जरूर कम हुई हैं। लेकिन मीडियम टर्म में 20 प्रतिशत से ज्यादा की रेवेन्यू ग्रोथ बनाए रखने के लिए समान स्टोर बिक्री (LFL) में सुधार और पहले से प्रभावित स्टोर्स की ग्रोथ का वापस आना बेहद जरूरी होगा।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)