शेयर बाजार

2025 में ये 11 लार्ज कैप स्टॉक्स बनाएंगे तगड़ा मुनाफा! ब्रोकरेज ने दी निवेश की सलाह, 50% तक मिल सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने इस साल निवेश के लिए 11 लार्जकैप स्टॉक्स चुना है। इन शेयरों में अगले एक साल में 50 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 02, 2025 | 10:32 AM IST

2025 Large cap Stocks Pick: नए साल में शेयर बाजार से निवेशकों को अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं। पिछले साल भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने करीब 8 से 9 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न रहा है। निवेशकों को लार्जकैप में यह रिटर्न हासिल किया। नए साल 2025 के पहले दिन बुधवार को बाजार की शुरुआत अच्छी रही। बाजार हरे निशान में सेटल हुए थे। इस साल जियो-पॉलिटिकल ​स्थिति, महंगाई दर, ब्याज दर, दूसरी छमाही में कॉरपोरेट अर्निंग्स और विदेशी निवेश अहम ट्रिगर रहेंगे। इनसे आगे बाजार की चाल तय होगी।

घरेलू बाजार के इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने इस साल निवेश के लिए 11 लार्जकैप स्टॉक्स को चुना है। इनमें Bharti Airtel, ICICI Bank, Jubiliant Foods, L&T, M&M, Reliance Industries, SBI, Sun Pharma, Tata Motors, TCS, UltraTech शामिल हैं। ब्रोकरेज के टारगेट्स के मुताबिक, निवेशकों को इन शेयरों में अगले एक साल में 50 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

2025: Large cap Stocks Pick

Bharti Airtel

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹1870
CMP: ₹1596
अनुमानित रिटर्न: 17%

ICICI Bank

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹1500
CMP: ₹1284
अनुमानित रिटर्न: 17%

Jubiliant Foods

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹765
CMP: ₹739
अनुमानित रिटर्न: 4%

L&T

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹4550
CMP: ₹3667
अनुमानित रिटर्न: 24%

M&M

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹3600
CMP: ₹3082
अनुमानित रिटर्न: 17%

Reliance Industries

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹1827
CMP: ₹1221
अनुमानित रिटर्न: 50%

SBI

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹1050
CMP: ₹793
अनुमानित रिटर्न: 32%

Sun Pharma

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹2264
CMP: ₹1889
अनुमानित रिटर्न: 20%

Tata Motors

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹1099
CMP: ₹749
अनुमानित रिटर्न: 47%

TCS

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹5230
CMP: ₹4112
अनुमानित रिटर्न: 27%

UltraTech

रेटिंग: Buy
टारगेट: ₹13000
CMP: ₹11447
अनुमानित रिटर्न: 14%

(CMP: 1 जनवरी 2025)

2024 में सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया 8.4% रिटर्न

निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) ने 2024 का अंत निवेशकों को 8.4% का रिटर्न देने के साथ किया। हालांकि, यह साल 2023 के लगभग 20% के रिटर्न से काफी कम है। कॉरपोरेट कंपनियों के तिमाही नतीजों में नरमी और पिछली तिमाही में लगातार विदेशी बिकवाली से बाजार पर असर पड़ा है।

साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक या 8.16 प्रतिशत उछला और निफ्टी 1,913.4 अंक या 8.80 प्रतिशत बढ़ा। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया और उसी दिन एनएसई निफ्टी भी 26,277.35 के अपने ऑल टाइम लेवल पर पंहुचा था।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : January 2, 2025 | 10:32 AM IST