बाजार

Stock Market: RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी

BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 11: 20 बजे 344.66 अंक गिरकर 65,651.15 पर आ गया। NSE Nifty भी इसी समय पर 93 अंक के नुकसान के साथ 19,539.55 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 10, 2023 | 11:45 AM IST

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले कमजोर रुझानों के बीच गुरुवार को देसी शेयर बाजार (Indian Stock Market) गिरावट के रुख के साथ खुले। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हो रहा है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने तीसरी बार नीतिगत दर रीपो रेट (repo rate) को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। नीतिगत दरों की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा।

बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 11: 20 बजे 344.66 अंक गिरकर 65,651.15 पर आ गया। NSE निफ्टी (Nifty) भी इसी समय पर 93 अंक के नुकसान के साथ 19,539.55 अंक पर कारोबार कर रहा है। नीतिगत दरों की घोषणा के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.99 अंक गिरकर 65,759.82 पर था। निफ्टी 64.2 अंक के नुकसान से 19,568.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Also read: RBI MPC: नहीं बढ़ाया गया Repo rate, 6.5% पर ब्याज दर बरकरार

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, नेस्ले, ICICI बैंक, टाइटन, ITC, भारती एयरटेल, HUL, मारुति, कोटक बैंक, HCL टेक और TCS नुकसान में कारोबार कर रहे है।

वहीं दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, लाभ में कारोबार कर रहे है।

शुरुआती कारोबार में अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की लाभ में था। चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 87.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा के इनपुट के साथ

First Published : August 10, 2023 | 11:45 AM IST