12:34पावर ग्रिड का शेयर 5% फिसला
बीएसई सेंसेक्स में शामिल पावर ग्रिड का शेयर 5 प्रतिशत तक गिर गया।
12:24Sensex करीब 900 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ़्टी में भी बड़ी गिरावट
भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को इंट्रा-डे कारोबार में करीब 900 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी-50 भी 229.20 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
12:10पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान: सीतारमण
12:07फिस्कल डेफिसिट के 2024-25 में 4.9% रहने का अनुमान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिस्कल डेफिसिट 2024-25 में जीडीपी का 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
11:59Oberoi Realty का शेयर 3% तक चढ़ा
हाउसिंग फर्म ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) का शेयर मंगलवार को दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत तक चढ़ गया। बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
11:38बजट में पूंजीगत व्यय लक्ष्य 11.11 लाख करोड़ रुपये रखा गया
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि वित्त वर्ष 2015 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है।
11:36GMR Airports का शेयर 1.5% चढ़ा
GMR Airports का शेयर मंगलवार के कारोबार में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ गया। वित्त मंत्री सीतारमण के बजट में देश में और नए एयरपोर्ट का निर्माण करने के ऐलान से कंपनी के शेयर में तेजी आई है।
11:25Agri-Tech (India) के शेयर ने भरी उड़ान, 18% तक चढ़ा
कॉर्पोरेट फार्मिंग कंपनी एग्री-टेक इंडिया (Agri-Tech (India) का शेयर मंगलवार को 18 प्रतिशत तक चढ़ गया। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में कृषि और इससे सम्बंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये के आवंटन करने का ऐलान किया है।
11:21कभी हरे तो कभी लाल निशान में झूल रहा शेयर बाजार
केंद्रीय वित्त मंत्री के बजट स्पीच शुरू करने के बाद से शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों हरे और लाल निशान के बीच झूल रहे हैं।
11:19वापस लाल निशान में फिसला शेयर बाजार
भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में चला गया। सेंसेक्स कुछ देर तक वृद्धि में कारोबार करने के बाद वापस 80 अंक तक फिसल गया। इसी तरह, निफ़्टी -50 भी 40 अंक तक गिर गया।
11:17बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्त मंत्री सीतारमण ने अपनी स्पीच में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
11:14Adani Ports 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा
बीएसई पर अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर आज 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया।
11:00बजट भाषण शुरू होते ही हरे निशान में लौटा सेंसेक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पीच शुरू होते ही सेंसेक्स लाल से हरे निशान में लौट आया। हालांकि, निफ़्टी-50 अभी भी मामूली गिरावट में कारोबार कर रहा है।
10:59बजट से पहले रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर चढ़ा
बजट 2024 से पहले रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 5% तक चढ़ गए।
10:44रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.10% फिसला
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। आरआईएल (RIL) का शेयर फिलहाल 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
10:44रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.10% फिसला
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। आरआईएल (RIL) का शेयर फिलहाल 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।