बाजार

Closing Bell: सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निफ्टी 24,176 पर बंद; अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और HCL टेक टॉप-5 गेनर्स रहे

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 08, 2026 | 4:11 PM IST

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट लेकर लाल निशान पर बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 516 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी-50 150 अंक टूटकर 24,176 पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

30 शेयरों वाला BSE Sensex 77,631 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 77,647.44 के हाई और 77,146.43 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में सेंसेक्स 516.33 अंक यानी 0.66% फिसलकर 77,328.19 पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाले निफ्टी-50 की शुरुआत 24,233 के स्तर पर हुई। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 24,253.80 के हाई और 24,126.65 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी-50 150.50 अंक यानी 0.62% टूटकर 24,176.15 पर बंद हुआ।

Also Read: Q4 नतीजों के बाद दौड़ा Dabur का शेयर, ब्रोकरेज बोले- ₹600 तक जाएगा भाव

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और HCL टेक टॉप-5 गेनर्स रहे। इनमें 1.28% से लेकर 4.76% तक की तेजी देखी गई। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, HUL, NTPC, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंडिगो, रिलायंस और पावर ग्रिड लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी तरफ SBI, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप-5 लूजर्स रहे। इनमें 1.55% से 6.62% तक की गिरावट देखी गई। इसके अलााव, M&M, L&T, टाटा स्टील, ICICI बैंक, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इटरनल, TCS, मारुति, ITC और BEL भी नुकसान में रहे।

Also Read: ईरान पर हमले सिर्फ ‘लव टैप’, ट्रंप बोले- सीजफायर अब भी जारी

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 0.15% गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.22% चढ़ा। कारोबार के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 ने 62,113.85 का नया उच्च स्तर भी छुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं, निफ्टी आईटी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद कमजोर पड़ने से इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी बढ़कर 100.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

First Published : May 8, 2026 | 8:14 AM IST