बाजार

Closing Bell: US-Iran डील अनिश्चितता से बाजार में भारी गिरावट! सेंसेक्स 1092 अंक टूटा, निफ्टी 23,548 पर बंद

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के संकेतों के बीच आईटी और ऑटो शेयरों में कमजोरी से शेयर बाजार दबाव में कारोबार करता दिखा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 29, 2026 | 3:58 PM IST

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर रही, जिसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी50 पर पड़ा।

सेंसेक्स 1,092.06 अंक यानी 1.44 प्रतिशत गिरकर 74,775.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी50 में भी 359.4 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 23,547.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

30-सेंसेक्स कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

बाजार की कमजोरी केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यापक बाजार पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.33 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

सेंसेक्स के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे। हालांकि, कुछ शेयरों ने बाजार के विपरीत रुख दिखाया और मजबूती के साथ बंद हुए, जिनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एलएंडटी प्रमुख रहे।

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस सबसे ज्यादा दबाव में रहे। दोनों ही सेक्टरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

First Published : May 29, 2026 | 8:43 AM IST