बाजार

Stock Market Today: नए रिकॉर्ड हाई पर बाजार, 72,200 के पार सेंसेक्स, निफ्टी 21,700 के ऊपर

तेल की कीमतें, विदेशी फंड फ्लो और दिसंबर डेरिवेटिव सीरीज की F&O एक्सपाइरी बाजार की दिशा को तय करेंगी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 28, 2023 | 12:16 PM IST

Stock market today: रिकॉर्ड हाई पर बाजार

आज यानी 28 दिसंबर को बाजार नए रिकॉर्ड पर खुला है। सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर खुला है। सेंसेक्स 230.01 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 72,264.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 70.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 21725.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान सेंसेक्स 127.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की  बढ़त के साथ 72,167.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 42.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 21724 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का  बाजार

साल 2023 के अंत के साथ शेयर बाजार लगातार मजबूत होता जा रहा है। सुबह 7:05 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 69 अंक बढ़कर 21,751 पर ट्रेड कर रहा था।

एशिया में अन्य बाजारों में ऑस्ट्रेलिया का ASX200 और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी तरफ, जापान का निक्केई 0.4 फीसदी फिसल गया।

अमेरिका के शेयर बाजारों में एसएंडपी 500 में तेजी दर्ज की गई। यह 0.14 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.16 प्रतिशत बढ़ गया। इसके अलावा डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन कारणों पर निर्भर होगी बाजार की चाल

वहीं, गुरुवार को तेल की कीमतें, विदेशी फंड फ्लो और दिसंबर डेरिवेटिव सीरीज की F&O एक्सपाइरी बाजार की दिशा को तय करेंगी।

नई लिस्टिंग

आज़ाद इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को 524 रुपये के प्राइस बैंड पर स्टॉक एक्सचेंजों पर पहली बार लिस्ट होंगे। कंपनी ने हाल ही में अपना आईपीओ पेश किया था।

First Published : December 28, 2023 | 8:51 AM IST