बाजार

Stock Market Today : गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फीकी पड़ सकती है बाजार की रौनक

Stock Market Today : सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty हल्की गिरावट के साथ 14,460 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। एशियाई बाजार में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 07, 2023 | 8:45 AM IST

Stock Market Today : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty हल्की गिरावट के साथ 14,460 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजार में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई। साउथ कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी नीचे फिसला।

ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.4 प्रतिशत फिसल गया, जापान का निक्केई 0.76 प्रतिशत गिर गया, और हांगकांग का हैंग सेंग 0.88 प्रतिशत गिर गया।

वहीं, अमेरिका बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट 0.3 प्रतिशत उछल गया, एसएंडपी 500 0.18 प्रतिशत बढ़ गया, और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.1 प्रतिशत बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : Stock Market: बॉन्ड यील्ड नरम तो शेयर बाजार गरम

आज इन कंपनियों के जारी होंगे Q2FY24 रिजल्ट्स

Shree Cement, Trent, Zydus Lifesciences, Indian Railway Catering And Tourism Corporation, Cummins India, Alkem Laboratories, Uno Minda, Prestige Estates Projects, Crisil, Deepak Nitrite, Apollo Tyres, Devyani International, J.B.Chemicals & Pharmaceuticals, Vinati Organics, ADC India Communications, Krishna Institute Of Medical Sciences, Alembic Pharmaceuticals, Jyothy Labs, Cochin Shipyard, Alkyl Amines Chemicals, Anupam Rasayan India, D B Realty, Balrampur Chini Mills, Schneider Electric Infrastructure, Gujarat State Fertilizers & Chemicals, Mishra Dhatu Nigam, Varroc Engineering, Kirloskar Brothers, Prince Pipes And Fittings, Elantas Beck India, Rolex Rings, R Systems International, Vijaya Diagnostic Centre, Avanti Feeds, GHCL, Rain Industries, Dilip Buildcon, Arvind Fashions, Lux Industries, Saksoft, Harsha Engineers International, India Tourism Development Corporation, Hawkins Cookers, Aarti Pharmalabs, Dhanuka Agritech, Advanced Enzyme Technologies, Ideaforge Technology, Sanghvi Movers, Yatharth Hospital & Trauma Care Services, V.S.T. Tillers Tractors, GOCL Corporation, Mold-Tek Packaging, Greaves Cotton,Venky’S (India), Kingfa Science & Technology (India), Zaggle Prepaid Ocean Services, Shalimar Productions, Eveready Industries India, Balmer Lawrie & Co., Skipper, Dollar Industries, Fiem Industries, S.J.S. Enterprises, Lumax Industries

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 594.91 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 64,958.69 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 181.15 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,411.75 अंक पर बंद हुआ था।

First Published : November 7, 2023 | 8:45 AM IST