facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Stock Market Update: बाजार में 4 जून के बाद सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2450 अंक डाउन; निफ्टी 22,150 के नीचे, IT-Metal इंडेक्स 7% तक टूटे

निफ्टी50 ने 21,800 के स्तर से नीचे गिरकर 21,743 का निचला स्तर छुआ। इंडेक्स ने दिन में 1,160 अंकों की गिरावट दर्ज की। यह 4 जून, 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

Last Updated- April 07, 2025 | 3:09 PM IST
Stock Market Down
Representative Image

Stock Market Update, April 7: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार के लिए यानी सोमवार (7 अप्रैल) ‘ब्लैक मंडे’ (Black Monday) साबित हुआ। अमेरिका ने 180 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 34% का जवाबी टैरिफ लगा दिया है। इससे विश्व में ग्लोबल ट्रेड वॉर की चिंता गहराई गई है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। इससे बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex) 4000 अंक के करीब गिरकर 71,449.94 पर ओपन हुआ। जबकि शुक्रवार को यह 75,364.69 अंक पर बंद हुआ था। दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्स 2447.68 अंक या 3.25% की बड़ी गिरावट लेकर 72,917.01 पर था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 21,758.40 पर खुला। शुक्रवार को यह 22,904 पर बंद हुआ था। दोपहर 1:50 बजे निफ्टी 802.15 अंक या 3.50% की बड़ी गिरावट के साथ 22,102.30 अंक पर था।

निवेशकों के 10 मिनट ₹18 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुक्सान हुआ है। बाजार खुलते ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 3,86,01,961 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यह शुक्रवार को 404,09,600 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बाजार खुलने के 10 मिनट के अंदर निवेशकों की वेल्थ 18,07,639 करोड़ रुपये घट गई।

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह?

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन के निर्यात पर 54 प्रतिशत टैरिफ लगाया। इसके जवाब में बीजिंग ने सभी अमेरिकी आयातों पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया।

2. विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ नीति से अमेरिका में महंगाई में वृद्धि हो सकती है। इससे मांग कमजोर होगी और मंदी का खतरा बढ़ेगा। बर्नस्टीन ने कहा कि टैरिफ्स महत्वपूर्ण हैं और अब लगभग 60 प्रतिशत प्रभावित आयातों पर 20 प्रतिशत से अधिक ड्यूटी लग रही है।

3. वैश्विक फंड्स द्वारा भारतीय शेयरों की खरीदारी में रिवाइवल को वैश्विक ट्रेड वॉर तनावों के चरम पर पहुंचने के बाद पलट दिया गया है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से नेट सेलर रहे हैं। इससे इस साल ₹1.5 ट्रिलियन का ऑउटफ्लो हो चुका है। इसी दौरान, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹1.93 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदें है।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पहले शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स (Sensex) 930.67 अंक यानी 1.22% टूटकर 75,364.69 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी50 में 345.65 अंकों की गिरावट आई थी और यह 1.49% टूटकर 22,904.45 पर बंद हुआ था।

4 जून, 2024 को आई थी पिछली सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजों के दिन बड़ी गिरावट आई थी। बेंचमार्क इंडेक्स इस दिन 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरा था। सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ था।

ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, 4 जून को नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जब यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल रहा है।

ग्लोबल-एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

एशियाई बाजारों में सोमवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के चलते ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका ने निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ा दी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 8 फीसदी से ज्यादा टूटा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 8.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। बाजार में भारी गिरावट के चलते जापानी फ्यूचर्स ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोका गया क्योंकि सर्किट ब्रेकर ट्रिगर हो गया।

दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी बड़ी गिरावट दिखी। कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 4.3 फीसदी गिरा, जबकि कोस्डाक 3.4 फीसदी टूटा। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 6 फीसदी फिसला और यह अब फरवरी की चोटी से 11 फीसदी गिर चुका है, यानी यह करेक्शन जोन में पहुंच गया है।

अमेरिका में भी निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आया। डाउ जोंस फ्यूचर्स 979 अंक या 2.5 फीसदी गिर गया। S&P 500 फ्यूचर्स में 2.9 फीसदी की गिरावट रही, जबकि नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 3.9 फीसदी तक टूट गया।

इस बीच, अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमतें भी गिरकर $60 प्रति बैरल से नीचे आ गईं। WTI क्रूड फ्यूचर्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर $59.74 पर पहुंच गया, जो अप्रैल 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है। हालांकि इतनी गिरावट के बावजूद ट्रंप प्रशासन के आर्थिक सलाहकारों ने महंगाई या मंदी को लेकर चिंता नहीं जताई है। उनका कहना है कि टैरिफ्स को बाजार की प्रतिक्रिया से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और ये लागू रहेंगे।

अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह चीन की ओर से अमेरिकी सामान पर 34% अतिरिक्त टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा रही। इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर यानी वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका और गहरा गई है। जानकारों का मानना है कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ सकती है।

इस खबर के बाद डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 5.5% गिरा, जो जून 2020 (कोविड महामारी के दौरान) के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। एसएंडपी 500 इंडेक्स में भी 5.97% की गिरावट आई, जो मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वहीं टेक कंपनियों से भरे नैस्डैक इंडेक्स में भी 5.8% की गिरावट दर्ज की गई। खास बात ये है कि दिसंबर के टॉप लेवल से अब तक नैस्डैक में कुल 22% की गिरावट आ चुकी है, जिससे यह बेयर मार्केट में एंट्री कर चुका है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक सोमवार को होगी। यह बैठक चालू वित्त वर्ष की पहली बैठक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि RBI नीतिगत रीपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। हालांकि, थोड़ी संभावना गहरी कटौती की भी है।

बैठक में लिक्विडिटी यानी नकदी प्रवाह से जुड़े उपायों पर भी नजर रहेगी, ताकि रेपो रेट में बदलाव का असर बैंकों की कर्ज और डिपॉजिट दरों तक आसानी से पहुंच सके। बैठक से पहले RBI ने बैंकों के साथ कई बैठकें की हैं, ताकि लिक्विडिटी फ्रेमवर्क को लेकर उनकी राय ली जा सके।

First Published - April 7, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट