बाजार

Stock Market Update: हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त, निफ्टी 25,400 के ऊपर

Stock Market; फेड ने बुधवार को अपनी ब्याज दर घटाकर 4.75% से 5.00% के बीच कर दी, जो पहले 5.25% से 5.5% थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 19, 2024 | 12:37 PM IST

Market Update@12: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12:30 बजे करीब, BSE Sensex 298.45 अंक की तेजी के साथ 83,246 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, NSE Nifty50 64.05 अंक बढ़कर 25,441 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Stock Market Update: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अपनी ब्याज दर में कटौती के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे, BSE Sensex 534.95 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 83,483.18 के स्तर पर आ गया। वहीं, NSE Nifty50 भी 131.75 (0.52%) अंक उछलकर 25,509 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने गुरुवार को बाजार खुलते ही नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया। यह तेजी एशिया-पैसिफिक बाजारों और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में उछाल के बाद आई, क्योंकि जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार शाम को 50 बेसिस पॉइंट की दर में कटौती की घोषणा की थी।

बाजार खुलते समय, बीएसई सेंसेक्स 441 अंकों की बढ़त के साथ 83,389 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 782 अंकों के उछाल के साथ 83,730 के लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 165 अंकों की बढ़त के साथ 25,542 पर दिखा और थोड़ी देर बाद ही यह 224 अंक बढ़कर 25,602 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल बजाज फिनसर्व के शेयर को नुकसान हुआ।

सभी सेक्टर्स में तेजी देखी गई, जिसमें आईटी इंडेक्स 1.55% और रियल्टी इंडेक्स 1.10% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे। अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में दिखे।

ब्रॉडर मार्केट्स में भी तेजी देखी गई, जहां बीएसई मिडकैप 0.59% और बीएसई स्मॉलकैप 0.43% ऊपर कारोबार करता नजर आया।

कैसी होगी आज शेयर बाजार की शुरुआत?

यूएस फेड के ब्याज दरों में कटौती के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में हलचल और घबराहट देखने को मिल सकती है। वहीं,  बुधवार को कारोबार के दौरान बेंचमार्क निफ्टी 50 और एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 सूचकांक 25,377.55 पर और सेंसेक्स 82,948.23 पर बंद हुआ। दिन में इन सूचकांकों ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की।

सुबह 07:30 के करीब, Gift Nifty 25,410 के आसपास कारोबार करता दिखा। 

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। 

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के फ्यूचर्स 166 अंकों या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स में लगभग 0.6 प्रतिशत और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि, पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद, वॉल स्ट्रीट के शेयर बुधवार को अंततः नीचे बंद हुए। फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद S&P 500 और डॉव ने पहले नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बढ़त हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: आनंद राठी के Jigar S Patel की सलाह, आज इन तीन स्टॉक्स में करें निवेश

फेड ने बुधवार को अपनी ब्याज दर घटाकर 4.75% से 5.00% के बीच कर दी, जो पहले 5.25% से 5.5% थी। कुछ निवेशक इस फैसले से हैरान हुए और उन्होंने इतनी बड़ी कटौती की आलोचना की।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में गुरुवार को जापान का निक्केई 225 सबसे आगे कारोबार करता दिखा। निक्केई और टॉपिक्स दोनों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

इस बीच, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने इशारा किया कि एचएसआई का आज के कारोबार में सपाट शुरुआत हो सकती है, क्योंकि बुधवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद वे फिर से कारोबार शुरू करेंगे। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.12 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी ऊंचा खुलने के बाद 0.51 प्रतिशत गिर गया। वहीं, स्मॉल-कैप कोसडैक 0.25 प्रतिशत बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

प्रमुख इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी कल यानी बुधवार को सुबह के सेशन में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की और इससे IT शेयरों में गिरावट आई।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 131.43 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ। इंट्रा डे में यह 246.72 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,326.38 के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था।

NSE निफ्टी भी 41 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 25,377.55 पर बंद हुआ। इंट्रा डे में इसने 63.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,482.20 के नए उच्चतम स्तर को छुआ।

First Published : September 19, 2024 | 7:55 AM IST