बाजार

Stock Market Update: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,100 पर पहुंचा

सुबह 6:34 बजे GIFT Nifty Futures 25 अंकों की बढ़त के साथ 25,157 पर कारोबार करते दिखे, जो भारतीय बाजारों के लिए एक स्थिर से सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 09, 2024 | 1:37 PM IST

Market Update: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी RBI की MPC के ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के फैसले के बाद देखने को मिल रही है।

दोपहर 1:30 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 201 पॉइंट्स यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,836 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50, 79.05 पॉइंट्स या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,092.20 पर पहुंच गया।

Stock Market Update: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई। यह बढ़त तब आई जब आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने ब्याज दरें 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर ने घोषणा की है कि RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी नीति रुख को ‘withdrawal of accommodation’ से बदलकर neutral कर दिया है।

सुबह 11 बजे, BSE Sensex में 600 अंकों की तेजी के साथ 82,200 के ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty 50 में 186.55 अंकों की तेजी के साथ साथ 25,200 के लेवल पर आ गया।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार की शुरुआत में बढ़त के साथ खुले। इसका कारण RBI गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा आज सुबह 10 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख पॉलिसी निर्णय और कमेंट्री की उम्मीद है।

ओपनिंग बेल पर BSE सेंसेक्स 167.59 पॉइंट्स या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 81,802.40 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 43.55 पॉइंट्स या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,056.70 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

कैसी रहेगी आज शेयर बाजार चाल?

शेयर बाजार की शुरआत आज यानी बुधवार को सकारत्मक होने की संभावना है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे आज आएंगे। इस बार भी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आरबीआई रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा, ताकि महंगाई और आर्थिक विकास में संतुलन बना रहे।

इसके अलावा, सुबह 6:34 बजे GIFT Nifty Futures 25 अंकों की बढ़त के साथ 25,157 पर कारोबार करते दिखे, जो भारतीय बाजारों के लिए एक स्थिर से सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

इस बीच, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में बुधवार को तेज़ी देखी गई, जिसका कारण अमेरिकी शेयरों में रात भर आई मजबूती रही।

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे पिछले सत्र के नुकसान की कुछ भरपाई हुई। निवेशकों ने फिर से टेक्नोलॉजी शेयरों की ओर रुख किया और अब उनका ध्यान आगामी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और तीसरी तिमाही की आय रिपोर्ट पर है।

जापान का निक्केई 225 एक प्रतिशत चढ़ा, जबकि टॉपिक्स सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

यह भी पढ़ें: SEBI regulations: नियामकीय बदलावों से डिस्काउंट ब्रोकरों पर दबाव के आसार 

हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में सुधार के संकेत मिले, जो 20,964 पर पहुंचा। इससे पहले सूचकांक में 16 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई थी, जिसमें यह 9.41 प्रतिशत गिरकर 20,926.79 पर बंद हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला, जबकि दक्षिण कोरिया के बाजार सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहे।
अमेरिका में रातभर शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई, जबकि तेल की कीमतों में गिरावट आई।

S&P 500 में 0.97 प्रतिशत, Nasdaq Composite में 1.45 प्रतिशत, और Dow Jones Industrial Average में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चे तेल के वायदा में मंगलवार को 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि व्यापारी ईरानी मिसाइल हमलों के खिलाफ इज़राइल की प्रत्याशित प्रतिक्रिया और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका के प्रयासों पर नजर रख रहे थे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

लगातार छह दिन की गिरावट के बाद मंगलवार (8 अक्टूबर) को शेयर बाजार में फिर बढ़त देखने को मिली। पिछले कई दिनों से ईरान-इजराइल तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और FPI की तरफ से शेयरों में जबरदस्त बिकवाली चल रही थी मगर आज यह सिलसिला थम गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सत्ताधारी पार्टी भाजपा की ओर बहुमत का रुझान दिख रहा है। यह बाजार और राजनीतिक विशेषज्ञों की उम्मीदों से बिलकुल उलट दिखा और शेयर बाजार में रौनक लौट आई।

इसके अलावा, लगातार कई दिनों से शेयर बाजार में गिरावट को देखते हुए कल निवेशकों ने गिरावट पर शेयरों की जबरदस्त खरीदारी की। जिसका असर मार्केट पर बढ़त के तौर पर देखने को मिली। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.72% या 584.81 अंक बढ़कर 81,634.81 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का निफ्टी 50 217.40 अंक या 0.88% की बढ़त बनाते हुए 25,013.15 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published : October 9, 2024 | 8:19 AM IST