बाजार

Stock market today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुझान, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

एशिआई बाजारों ने बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को लेकर निर्णय और चीन से व्यावसायिक गतिविधि डेटा जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले मिलाजुला प्रदर्शन किया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 31, 2024 | 8:57 AM IST

Stock market today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों से प्रभावित होकर बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स बुधवार को हल्की गिरावट के साथ खुल सकते हैं। सुबह 6:45 बजे तक गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर 11 अंकों की गिरावट के साथ 24,918.50 पर था, जो कारोबारी दिन की धीमी शुरुआत का संकेत देता है।

एशिआई बाजारों ने बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को लेकर निर्णय और चीन से व्यावसायिक गतिविधि डेटा जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले मिलाजुला प्रदर्शन किया। जापान के निक्केई में 0.86 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्पी और एएसएक्स200 में क्रमशः 0.52 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

अमेरिका में भी बाजार मिश्रित असर देखने को मिला। निवेशक फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। नैस्डैक 1.28 फीसदी, एसएंडपी 500 0.50 फीसदी गिरा गया जबकि डॉव जोन्स 0.50 फीसदी चढ़ा।

घरेलू मोर्चे पर सेबी ने मंगलवार को डेरिवेटिव ट्रेडिंग ढांचे पर अंकुश लगाने के लिए सात प्रमुख बदलावों का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, 30 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5,598.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,565.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

First Published : July 31, 2024 | 8:55 AM IST