बाजार

Stock Market Update: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 200 अंक लुढ़का, Nifty 22000 से नीचे

Stock Market Today: जापान के निक्केई 225 ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखी और 0.53 प्रतिशत बढ़कर 41,000 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिखा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 22, 2024 | 9:57 AM IST

Opening Bell: एशियाई बाजारों में कमजोरी को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार को लाल निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 अंक गिरकर 72,431 पर और एनएसई निफ्टी50 54 अंक गिरकर 21,957 के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

व्यापक बाजार सपाट खुले। बीएसई मिडकैप एक दायरे में कारोबार करता दिखा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी ऊपर था।

Top Gainers and Top Losers

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में एचसीएल टेक, एमफैसिस, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि विप्रो, कोफोर्ज, इंफोसिस और एलटीटीएस में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि, निफ्टी आईटी सूचकांक निफ्टी 50 में 0.54 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले 3.09 प्रतिशत नीचे कारोबार करते दिखे।

बीएसई पर टॉप गेनर्स की लिस्ट में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, मेट्रोब्रांड, सफायर, प्रेस्टीज और स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी शामिल हैं, जो 4 प्रतिशत से 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के बीच कारोबार करते दिखे।

कैसा रहेगा आज बाजार का मूड?

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत के कारण आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की धीमी शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty 22,000 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

Asia-Pacific बाजारों में शुक्रवार की सुबह मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। जापान के निक्केई 225 ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखी और 0.53 प्रतिशत बढ़कर 41,000 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि टॉपिक्स भी 0.64 प्रतिशत चढ़ गया।

हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स वायदा 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 16,580 के स्तर पर दिखा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद भारत में सरकारी बॉन्ड का यील्ड गिरा

इस बीच, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.19 प्रतिशत ऊपर था, और कोस्डेक 0.03 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा।

अमेरिका में रातोंरात, सभी तीन प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 दोनों क्रमशः 0.68 प्रतिशत और 0.32 प्रतिशत बढ़ गए। इस बीच नैस्डेक कंपोजिट में 0.20 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती के अनुमान के बाद वैश्विक बाजारों के आई तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ।

लगातार दूसरे दिन चढ़ते हुए तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 539.50 अंक या 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72,641.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 780.77 अंक तक चढ़ा गया था।

यह भी पढ़ें: FMCG, दूरसंचार में FPI की ज्यादा दिलचस्पी, 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 172.85 अंक या 0.79 फीसदी का उछाल लेकर 22 हजार के स्तर को पार करते हुए 22,011.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

 

First Published : March 22, 2024 | 8:40 AM IST