बाजार

Stock Market Update: बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 400 अंक की रिकवरी की, Nifty 24,370 के करीब

Stock Market Today: ब्रॉड मार्केट इंडेक्स S&P 500 में 2.31 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि तकनीकी शेयरों वाला नैस्डैक 3.64 प्रतिशत गिरा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 25, 2024 | 12:22 PM IST

Stock Market Update: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को लाल निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 79,542 अंकों पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 183 अंक गिरकर 24,230 अंकों पर आ गया।

हालांकि, थोड़ी देर बाद टाटा मोटर्स में 5 प्रतिशत से अधिक और एलएंडटी में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी ने सेंसेक्स को दिन के निचले स्तर 79,477 से 400 अंक रिकवर करते हुए 79,874 अंकों तक पहुंचने में मदद की। दोपहर 12:20 के करीब, BSE Sensex 190.77 की गिरावट के साथ 79,958.12 के लेवल पर दिखा। वहीं, Nifty50 0.16 फीसदी फिसलकर 24,373.75 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को निगेटिव नोट पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 79,542 अंकों पर आ गया, जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 183 अंक गिरकर 24,230 पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स पर, Axis Bank ने 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ नुकसान का नेतृत्व किया। इसके बाद Tata Steel, Power Grid और ICICI Bank का स्थान रहा। दूसरी ओर, L&T, Tata Motors और Nestle India ही एकमात्र लाभ में रहे।

बेंचमार्क्स के अनुरूप, व्यापक बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। मिडकैप इंडेक्स 0.67 प्रतिशत गिर गया और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 प्रतिशत गिरा।

NSE पर, SBI Life, Tata Motors और Larsen and Turbo टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल थे, जबकि दूसरी ओर, Axis Bank, Hindalco और Shriram Finance टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल थे।

क्षेत्रीय रूप से, सभी सूचकांक लाल क्षेत्र में कारोबार करते दिखे, जिनमें प्रमुख थे निफ्टी मेटल, प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज। हालांकि, केवल निफ्टी मीडिया में ही तेजी देखने को मिली।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से नकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी आज (गुरुवार) गिरावट देखने को मिल सकती है।

सुबह 07:40 के करीब, Gift Nifty 0.38 फीसदी की फिसलकर 24,160 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजारों में गुरुवार को बड़ी बिकवाली हुई। यह वॉल स्ट्रीट पर भारी नुकसान के बाद हुआ, जहां एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने 2022 के बाद से अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की।

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स S&P 500 में 2.31 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि तकनीकी शेयरों वाला नैस्डैक 3.64 प्रतिशत गिरा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 1.25 प्रतिशत नीचे आ गया।

वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली में मुख्य रूप से टेक शेयरों की बिक्री शामिल थी, जिसमें एनवीडिया और मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर क्रमशः 6.8 प्रतिशत और 5.6 प्रतिशत गिर गए। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: Schaeffler, SBI Card में आज करें निवेश, आनंद राठी के Jigar S Patel ने दी सलाह

इस बीच, टेस्ला के शेयरों में 12.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई, क्योंकि कंपनी की इनकम उम्मीद से कम रही।

एशिया में, वॉल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली के अलावा, निवेशक साउथ कोरिया की जीडीपी के आंकड़ों का भी विश्लेषण कर रहे हैं। साउथ कोरिया की जीडीपी 2.5 प्रतिशत की अपेक्षा के मुकाबले 2.3 प्रतिशत बढ़ी है।

जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2.72 प्रतिशत गिरा और व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 2.39 प्रतिशत नीचे आया।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.77 प्रतिशत गिरा, जबकि छोटे कैप स्टॉक्स पर ध्यान देने वाला कोस्डाक 2.41 प्रतिशत गिर गया।

ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.94 प्रतिशत नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी लाल निशान में रहा और 0.39 प्रतिशत गिर गया।

कल कैसी थी घरेलू बाजार की चाल?

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 24 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में ही खुले थे और लाल निशान में ही बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 280.16 अंकों की गिरावट के साथ 80,148.88 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि Nifty-50 65.55 अंकों की गिरावट के बाद 24,450 के लेवल से नीचे आकर 24,413.50 पर बंद हुआ।

 

First Published : July 25, 2024 | 7:57 AM IST