बाजार

Stock Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, Sensex 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पास

Stock Market Today: एशिया बाजार में आज सुबह निक्केई में 0.8 फीसदी की तेजी आई। स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान ने 0.4 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत जोड़ा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 27, 2024 | 10:02 AM IST

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी भारतीय शेयर बाजार की तेजी के साथ शुरुआत हुई है।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 222 अंक बढ़कर 72,692 पर खुला और थोड़ी देर में यह175 अंकों की बढ़त के साथ 72,650 के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 64 अंक ऊपर चढ़कर 22,069 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स 30 पैक में रिलायंस 1 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा। दूसरी ओर, डब्ल्यूप्रो, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक मामूली लाल निशान में दिखे।

शुरुआती कारोबार में व्यापक सूचकांकों में उल्लेखनीय बढ़त देखी गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.7 फीसदी बढ़ा।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Adani Ports, CDSL, SpiceJet, L&T समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा आज निवेशकों का फोकस

कैसी होगी शेयर बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty 22000 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

एशिया बाजार में आज सुबह निक्केई में 0.8 फीसदी की तेजी आई। स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान ने 0.4 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत जोड़ा। दूसरी ओर, हैंग सेंग 1 फीसदी फिसल गया और शंघाई कंपोजिट 0.5 फीसदी नीचे आ गया।

अमेरिका में रातों-रात बेंचमार्क सूचकांक लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए क्योंकि निवेशक फेड की नीति की दिशा जानने के लिए आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।

शुक्रवार को होने वाले Personal Consumption Expenditure Price Index (PCE) पर ध्यान केंद्रित रहेगा। डॉव जोन्स 0.1 फीसदी फिसल गया। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 0.3 फीसदी और 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: भारत मजबूत बाजार के तौर पर उभरने में सक्षम: ब्रूस फेल्प्स

कल कैसी थी बाजार की चाल?

विदेशी फंडों की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से थोड़ी सी रिकवरी के बाद लाल निशान में बंद हुए।

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में गिरावट के कारण भी बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट में रहे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex) 361.64 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,470.30 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 468.91 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 72,363.03 पर आ गया था।

यह भी पढ़ें: म्युचुअल फंडों में प्रायोजकों का हिस्सा एक लाख करोड़ रुपये के करीब

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 92.05 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22,004.70 अंक पर बंद हुआ।

First Published : March 27, 2024 | 8:33 AM IST