बाजार

Stocks To Sell Today: HDFC Securities के Vinay Rajani ने Infosys और Kotak Bank के अक्टूबर फ्यूचर में बिकवाली की दी सलाह

Stocks To Sell Today: निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर बेयरिश हेड (bearish head) एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है, जो और गिरावट की गुंजाइश का संकेत देता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 23, 2024 | 8:13 AM IST

Stocks To Sell Today: HDFC Securities के विनय राजानी (Vinay Rajani) ने निवेशकों को आज यानी 23 अक्टूबर को इंफोसिस (Infosys) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के अक्टूबर फ्यूचर में बिकवाली की सलाह दी है। आइए, जानते हैं विनय राजानी के मुताबिक आज किन स्टॉक में बिकवाली से निवेशकों को फायदा हो सकता है…

निफ्टी में बेयरिश ट्रेंड जारी, 23,900 पर अगला सपोर्ट

निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर बेयरिश हेड (bearish head) एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है, जो और गिरावट की गुंजाइश का संकेत देता है। निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाना शुरू कर दिया है। निफ्टी ने पिछले स्विंग लो 24,567 के नीचे बंद हुआ है, जिससे इंडेक्स और निचले स्तरों पर जा सकता है। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 23,900 के आसपास है। इंडेक्स के लिए रेजिस्टेंस 24,700 पर शिफ्ट हो गया है और जब तक यह स्तर पार नहीं होता, तब तक इंडेक्स में मंदी बनी रह सकती है।

Sell Infy Oct Fut (1,836): | Target: Rs 1,785 | Stop-loss: Rs 1873

स्टॉक ने हाई वॉल्यूम के साथ कई हफ्तों के कंसोलिडेशन से ब्रेकडाउन किया है। स्टॉक ने अपने 50 DEMA (डेली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के महत्वपूर्ण सपोर्ट को तोड़ दिया है, जो 1,905 रुपये पर स्थित था। शॉर्ट-टर्म चार्ट्स पर इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स मंदी की स्थिति में आ गए हैं।

Also read: Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट की चाल बरकरार रहने की संभावना, GIFT निफ्टी में कमजोरी

Sell Kotak Mahindra Bank Oct Fut (1,774) | Target: Rs 1,715 | Stop-loss: Rs 1,800

स्टॉक ने हाल ही में अपने 50, 100 और 200 DEMA के सपोर्ट को तोड़ा है। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर ऊपर की ओर झुकती ट्रेंड लाइन के सपोर्ट को भी तोड़ दिया है। दैनिक चार्ट पर स्टॉक ने लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाना शुरू कर दिया है।

(डिस्केलमर: विनय राजानी, HDFC Securities में सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट हैं। यहां व्यक्त किए गए विचार उनके व्यक्तिगत हैं।)

First Published : October 23, 2024 | 8:13 AM IST