Representative image
Stocks To Watch Today, April 27: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं। वैश्विक बाजारों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सुबह 7:45 बजे GIFT निफ्टी 192 अंकों की बढ़त के साथ 24,146 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नजर आया। जापान का निक्केई 225 करीब 1.41 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.9 प्रतिशत ऊपर रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि मध्य पूर्व में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।
वहीं, अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। इंटेल के शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला। एसएंडपी 500 और नैस्डैक लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। एसएंडपी 500 में 0.8 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में हल्की गिरावट देखने को मिली।
शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के नतीजों और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। करीब दो दर्जन कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी, जिससे निवेशकों की नजर इन शेयरों पर बनी रहेगी।
कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी टोटल गैस, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, कैनरा रोबेको एएमसी, जिंदल सॉ, निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी, फीनिक्स मिल्स, पिरामल फाइनेंस, SBI कार्ड्स, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस, वरुण बेवरेजेज और वेब्सोल एनर्जी जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
आरबीआई ने 24 अप्रैल से पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके बाद कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों ने बैंक को बंद करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
जेके सीमेंट को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित मलियाखेड़ी लाइमस्टोन ब्लॉक-1 के लिए प्रेफर्ड बिडर चुना गया है। यह खनन क्षेत्र करीब 6.90 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस उपलब्धि से कंपनी को कच्चे माल की आपूर्ति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Balrampur Chini Mills
कंपनी उत्तर प्रदेश के कुंभी में लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी। इससे बाय-प्रोडक्ट का बेहतर उपयोग होगा और ग्रीन प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी के CFO शरद कुमार खैतान ने 5 मई से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे कंपनी से बाहर नए अवसर तलाशेंगे।
UPL की ब्राजील स्थित सब्सिडियरी ने 86.7 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला किया है। इसके बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 55.81 प्रतिशत हो जाएगी।
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी में करीब 12.85 लाख शेयर खरीदे हैं, जिसकी कीमत लगभग 23.9 करोड़ रुपये है।
ब्लैकरॉक के ETF ने कंपनी में करीब 0.79 प्रतिशत हिस्सेदारी और बढ़ाई है, जिसकी वैल्यू लगभग 73.47 करोड़ रुपये है।
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने कंपनी में नई खरीदारी की है, जबकि गोल्डमैन सैक्स ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है।