बाजार

Stocks to watch: RIL, Bharti Airtel, Lupin, TVS Motor से लेकर ONGC तक, आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

सुबह 6:31 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर 197 अंक ऊपर 24,299.5 पर कारोबार कर रहा था, जो एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग का संकेत देता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 06, 2024 | 8:32 AM IST

Stocks to watch today: एशियाई बाजारों में तेजी से उत्साहित होकर बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी50 मजबूत आज शुरुआत के लिए तैयार हैं। सुबह 6:31 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर 197 अंक ऊपर 24,299.5 पर कारोबार कर रहा था, जो एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग का संकेत देता है।

एशियाई बाजारों में नाटकीय रूप से सुधार देखा गया और सोमवार को 13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद जापान का निक्केई आज 8.50 प्रतिशत बढ़ गया। टॉपिक्स इंडेक्स करीब 9.5 फीसदी चढ़ा, जबकि कोरिया का कोस्पी 5 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.08 प्रतिशत बढ़ा।

इस बीच, जापान में प्रति परिवार औसत मासिक आय में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद जून में घरेलू खर्च उम्मीद से अधिक गिर गया। इसमें सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत की कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अप्रत्याशित गिरावट बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरें बढ़ाने की योजना को प्रभावित कर सकती है।

इसके अलावा अमेरिका में बाजारों में भारी गिरावट देखी गई और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2.6 प्रतिशत, एसएंडपी 500 3 प्रतिशत तथा नैस्डैक कंपोजिट 3.43 प्रतिशत गिर गया।

घरेलू स्तर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5 अगस्त को 10,073.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 9,155.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

टाटा पावर, ल्यूपिन, टीवीएस, श्री सीमेंट, गुजरात गैस, आईआईएफएल फाइनेंस, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स, वेदांता, वीआईपी इंडस्ट्रीज, लिंडे इंडिया, पीआई इंडस्ट्रीज, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, कमिंस इंडिया, ईआईएच, ग्लैंड फार्मा, सिम्फनी, पीबी फिनटेक, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बाटा इंडिया, ब्लू स्टार और बॉश।

इस बीच आज इन शेयरों रखे नजर

Bharti Airtel: कंपनी ने 30 जून, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 2.5 गुना से ज्यादा का बंपर मुनाफा कमाया है। Q1FY25 में भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 158 फीसदी बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1612.5 करोड़ रुपये था।

भारती एयरटेल की कुल कमाई (ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू) इस तिमाही में 2.8 फीसदी बढ़कर 38,506.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 37,440 करोड़ रुपये थी। भारत में एयरटेल की कमाई (रेवेन्यू) सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़कर 29,046 करोड़ रुपये हो गई।

Triveni Turbine: त्रिवेणी टर्बाइन का मुनाफा 31.9 फीसदी बढ़कर 80.41 करोड़ रुपये और राजस्व 23 फीसदी बढ़कर 463.3 करोड़ रुपये हो गया।

Brigade Ent: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का मुनाफा 268 प्रतिशत बढ़कर 80.5 करोड़ रुपये और राजस्व 64.8 प्रतिशत बढ़कर 1,077.7 करोड़ रुपये हो गया।

First Published : August 6, 2024 | 7:58 AM IST