Representative image
Stocks To Watch Today, April 28: आज शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जिनके चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों की नजर खास तौर पर नतीजों, डील्स और नए ऑर्डर्स पर रहेगी।
आज कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनमें मारुति सुजुकी, बंधन बैंक, कास्ट्रोल इंडिया, सीएट, डालमिया भारत, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, पिरामल फार्मा, आरईसी और स्टार हेल्थ जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रदर्शन का असर उनके शेयरों पर दिख सकता है।
कंपनी जापान की निस्सिन इलेक्ट्रिक से निस्सिन एडवांस्ड कोटिंग इंडो में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील के बाद यह कंपनी पूरी तरह से समवर्धना मदरसन समूह की सहायक कंपनी बन जाएगी।
रेलटेल को ईस्टर्न कोलफील्ड्स से 145.5 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और नेटवर्क सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इस खबर से शेयर में हलचल संभव है।
निरभय इन्वेस्टमेंट फंड ने कंपनी में 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह निवेश करीब 1.45 करोड़ रुपये का है, जिससे कंपनी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कार्नोट टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। अब कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है, जिससे इस सेगमेंट में उसकी पकड़ मजबूत होगी।
कंपनी में दो निवेशकों ने बड़ी खरीदारी की है। इससे शेयर में सकारात्मक माहौल बन सकता है और निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है।
भारत की सबसे बड़ी लिफ्ट और एस्केलेटर निर्माता कंपनी जॉनसन लिफ्ट्स (JLPL) ने अब Toshiba Johnson Elevators (India) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 80 प्रतिशत से अधिक कर ली है। इसके साथ ही कंपनी अब इस ज्वाइंट वेंचर की प्रमुख हिस्सेदार बन गई है।
इस साझेदारी में जापान की कंपनी Toshiba Elevator and Building Systems Corporation अपनी रणनीतिक भागीदारी जारी रखेगी। दोनों कंपनियों की यह साझेदारी पिछले 14 साल से चल रही है और अब इसे एक नए चरण में प्रवेश मिला है।
कंपनी के अनुसार, अब Toshiba Johnson Elevators का पूरा व्यवसाय और संचालन जॉनसन लिफ्ट्स के नेतृत्व में होगा। इससे कंपनी को भारतीय बाजार में तेजी से विस्तार करने में मदद मिलेगी। जॉनसन लिफ्ट्स के डायरेक्टर योहन के जॉन ने कहा कि भारत लिफ्ट और एस्केलेटर के लिए दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है और इस बदलाव से कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार मिलेगी।
गेमिंग कंपनी Metasports Interactive ने 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह निवेश लंदन की ग्रोथ फाइनेंसिंग कंपनी Metica ने किया है।
यह फंडिंग कंपनी के मल्टी-प्लेयर क्रिकेट गेम Hitwicket के विस्तार और नए यूजर्स जोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य अपने गेम को वैश्विक स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाना है।
इसके साथ ही Metasports Interactive और Metica के बीच एक टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप भी हुई है, जिसके जरिए गेम की परफॉर्मेंस और रेवेन्यू मॉडल को बेहतर बनाया जाएगा।