बाजार

Stocks To Watch Today: TVS, Paytm, RBL Bank समेत इन शेयरों में आज दिख सकती है बड़ी हलचल, रखें नजर

Stocks To Watch Today: ग्लोबल बाजारों की तेजी, बड़े इंडेक्स बदलाव, Q4 रिजल्ट्स और ब्लॉक डील्स के चलते आज कई शेयर फोकस में रहेंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 25, 2026 | 7:54 AM IST

Stocks To Watch Today, May 25: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 25 मई को हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है। ग्लोबल बाजारों में तेजी और GIFT Nifty में मजबूत संकेतों से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर दिख रहा है। सुबह 7 बजे GIFT Nifty 272 अंकों की बढ़त के साथ 24,016 पर कारोबार करता नजर आया।

एशियाई बाजारों में शानदार तेजी

एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei 225 पहली बार 65,000 के पार पहुंच गया। Strait of Hormuz के दोबारा खुलने की संभावनाओं की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। जापान का Nikkei करीब 3 फीसदी चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी हल्की बढ़त में कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके बयान से भी ग्लोबल बाजारों में राहत का माहौल बना।

इंडेक्स में बड़े बदलाव, TVS Motor फोकस में

TVS Motor Company को BSE Sensex 50 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा, जबकि Adani Enterprises बाहर होगी। इसके अलावा Adani Enterprises, Ashok Leyland, One 97 Communications और CG Power & Industrial Solutions को BSE Sensex Next 50 में जगह मिलेगी।

वहीं Ashok Leyland, One 97 Communications और CG Power को BSE 100 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। ये सभी बदलाव 22 जून से लागू होंगे।

आज आएंगे कई कंपनियों के नतीजे (Q4 results)

आज कई बड़ी कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से Hitachi Energy India, Suzlon Energy, Rail Vikas Nigam, NBCC (India), Container Corporation of India, Aditya Birla Fashion and Retail और Amara Raja Energy & Mobility शामिल हैं।

इसके अलावा Pine Labs, Poly Medicure, Campus Activewear, TVS Supply Chain Solutions और Yatharth Hospital जैसी कंपनियां भी अपने Q4 नतीजे जारी करेंगी।

JSW Cement

JSW Cement में Apollo Global Management की इकाई AP Asia Opportunistic Holdings ने 3.36 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। यह सौदा करीब 568 करोड़ रुपये में हुआ। इस हिस्सेदारी को ICICI Prudential Mutual Fund, SBI Mutual Fund, Goldman Sachs और Bandhan Mutual Fund समेत कई घरेलू और विदेशी निवेशकों ने खरीदा।

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions में Birla Mutual Fund ने Qatar Holding LLC से 0.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। यह डील करीब 643.5 करोड़ रुपये में हुई।

Lupin

Lupin को चीन के National Medical Products Administration से Oseltamivir Phosphate के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने यह दवा Yabao Pharmaceuticals के साथ मिलकर लॉन्च की है। यह Lupin की चीन के बाजार में पहली एंट्री मानी जा रही है।

Camlin Fine Sciences

Camlin Fine Sciences ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों के कारण गुजरात के दहेज स्थित उसके diphenol प्लांट के लिए जरूरी कच्चे माल की उपलब्धता और कीमतें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कंपनी ने प्लांट की उत्पादन क्षमता घटा दी है और बंद करने की प्रक्रिया शुरू की है।

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की सहायक कंपनी Eugia Pharma Specialities के तेलंगाना स्थित यूनिट-I प्लांट का US FDA ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद चार ऑब्जर्वेशन जारी किए गए हैं। अब इस यूनिट को Official Action Indicated यानी OAI स्टेटस दिया गया है।

RBL Bank

RBL Bank के लिए Emirates NBD Bank ने ओपन ऑफर का ऐलान किया है। बैंक सार्वजनिक शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है। यह ऑफर करीब 11,735 करोड़ रुपये का है और प्रति शेयर कीमत 282.38 रुपये तय की गई है।

Paytm

One 97 Communications की प्रमोटर इकाई Elevation Capital और उसकी सहयोगी कंपनियों ने 1.34 फीसदी हिस्सेदारी करीब 964 करोड़ रुपये में बेच दी। इस हिस्सेदारी को Societe Generale, Goldman Sachs, Nippon India Mutual Fund और Edelweiss Mutual Fund समेत कई निवेशकों ने खरीदा।

First Published : May 25, 2026 | 7:46 AM IST