Representative image
Stocks To Watch Today, April 13: वैश्विक संकेत आज बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है, जहां तेजी का रुख बना हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं।
कंपनी की सब्सिडियरी ने तुर्की की Erkunt Foundry में अपनी पूरी 99.04 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इस डील के बाद यह कंपनी महिंद्रा समूह का हिस्सा नहीं रहेगी।
कंपनी में बड़े स्तर पर मैनेजमेंट बदलाव हुए हैं। को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल समेत दो डायरेक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं बोर्ड ने नए डायरेक्टर्स की नियुक्ति भी की है, जिससे कंपनी की रणनीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
कंपनी को सरकारी योजना VKY-2 के तहत एक टर्नकी प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला यानी L1 बिडर चुना गया है। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
फार्मा कंपनी ने अमेरिका में डायबिटीज से जुड़ी दवा Dapagliflozin लॉन्च की है। इसे US FDA से मंजूरी मिली है और यह Farxiga के बराबर प्रभाव वाली दवा मानी जा रही है।
कंपनी में मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। प्रवीर कुमार श्रीवास्तव को नया मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि मौजूदा एमडी आशु शिंगल अपना पद छोड़ेंगे।
कंपनी को Acalabrutinib टैबलेट्स के आयात और बिक्री की मंजूरी मिल गई है। यह दवा ब्लड कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होती है, जिससे कंपनी के फार्मा पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
कंपनी के ऑन्कोलॉजी प्लांट का US FDA ने निरीक्षण किया और कोई भी कमी नहीं पाई। यह कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है और ग्लोबल बिजनेस को सपोर्ट कर सकता है।
कंपनी ने अपने सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव करते हुए नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स की नियुक्ति की है, जिससे ऑपरेशनल मजबूती की उम्मीद है।