भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 13 मई को फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से निवेशकों की चिंता बनी हुई है। सुबह करीब 7:30 बजे Gift Nifty 27 अंक यानी 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,450 पर कारोबार करता दिखा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हो सकती है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.15 प्रतिशत मजबूत था, जबकि जापान का Nikkei 225 भी बढ़त में था।
दूसरी तरफ हांगकांग का Hang Seng और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 कमजोर रहे। अमेरिकी बाजारों में भी दबाव दिखा। अप्रैल महीने के महंगाई आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आने के बाद Wall Street में गिरावट दर्ज हुई। Nasdaq करीब 0.71 प्रतिशत टूटा, जबकि S&P 500 भी लाल निशान में बंद हुआ। अब बात करते हैं उन शेयरों की जो आज खबरों और नतीजों की वजह से चर्चा में रह सकते हैं।
आज Bharti Airtel, Tata Motors, TVS Motor, Cipla, DLF, HPCL, Oil India, PFC, LIC Housing Finance, Paras Defence और Redington जैसी कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों के शेयरों में दिनभर हलचल देखने को मिल सकती है।
Tata Power ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,416 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की कुल आय भी बढ़ी है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके अलावा Tata Power ने कहा है कि वह तीन राज्यों के साथ न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत कर रही है। इस खबर के बाद शेयर में हलचल रह सकती है।
सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6 प्रतिशत था। सरकार का मकसद विदेशी खरीद पर रोक लगाना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना है। इस फैसले का असर Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold जैसे ज्वेलरी शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
दवा कंपनी Dr Reddy’s का मुनाफा चौथी तिमाही में 86 प्रतिशत गिर गया। कंपनी का PAT घटकर करीब 221 करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कारण अमेरिका में जेनेरिक दवाओं की कमजोर बिक्री रहा। हालांकि कंपनी ने निवेशकों के लिए 8 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dixon Technologies का मुनाफा करीब 36 प्रतिशत गिरकर 298 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि कंपनी की आय बढ़कर 10,500 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी घोषित किया है।
Berger Paints का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 28 प्रतिशत बढ़कर 335 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस वजह से आज शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Torrent Power ने चौथी तिमाही में 331 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
Pfizer India का मुनाफा करीब 40 प्रतिशत गिरकर 200 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कंपनी की आय में हल्की बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने निवेशकों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है।
रेलवे PSU RVNL को 221 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट South East Central Railway के Bilaspur Division में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग से जुड़ा है। इस खबर के बाद RVNL शेयर फोकस में रह सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 2,400 मेगावॉट की नई थर्मल पावर यूनिट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट में अगले पांच साल में करीब 33,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस वजह से NTPC, Adani Power, Tata Power जैसे पावर शेयरों में हलचल संभव है।
सरकारी बैंकों यानी PSBs ने FY26 में रिकॉर्ड 1.98 लाख करोड़ रुपये का कुल मुनाफा कमाया है। यह लगातार चौथा साल है जब सरकारी बैंक मुनाफे में रहे हैं। 31 मार्च 2026 तक PSBs का कुल कारोबार बढ़कर 283.3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस खबर से SBI, Bank of Baroda, PNB और Canara Bank जैसे शेयरों पर असर दिख सकता है।
V-Guard Industries का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 112 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने FY26 के लिए 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।
Also Read: बाजार टूटा, लेकिन मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट ने बताए ये 2 दमदार शेयर! चेक करें TGT, SL
Thomas Cook India का मुनाफा चौथी तिमाही में आधे से ज्यादा घटकर करीब 31 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि कंपनी की आय 1,770 करोड़ रुपये रही।
ITC ने कहा है कि वह अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ITCMAARS के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने पर फोकस कर रही है। कंपनी का यह डिजिटल मॉडल खेती में नई तकनीक और डेटा आधारित समाधान देगा।
Also Read: सोना खरीदना अब पड़ेगा महंगा! सरकार ने अचानक बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
AU Small Finance Bank ने AI आधारित नया Loan Origination System लॉन्च किया है। यह सिस्टम Broccoli प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इससे लोन प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट होने की उम्मीद है।