Representative image
Stocks To Watch Today, April 8: आज के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़े कॉरपोरेट अपडेट, डील्स और बिजनेस गतिविधियों के चलते कुछ स्टॉक्स फोकस में रहेंगे।
कंपनी ने Harness के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य एजेंटिक AI आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी को तेज करना है, जिससे वैश्विक स्तर पर एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन को गति मिलेगी।
कंपनी ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में एक नया रेजिडेंशियल हाई-राइज प्रोजेक्ट साइन किया है। इस प्रोजेक्ट से करीब 2,400 करोड़ रुपये की संभावित टॉपलाइन और लगभग 6.7 लाख वर्ग फुट का सेलएबल एरिया जुड़ने का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट Sigma Oxford Realtors के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा।
कंपनी के बोर्ड की बैठक 10 अप्रैल को होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2025–26 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा।
कंपनी ने अमेरिका में Bosaya और Aukelso का कमर्शियल लॉन्च किया है। ये दोनों प्रोडक्ट पहले ही US FDA से अप्रूवल और इंटरचेंजेबल डेजिग्नेशन प्राप्त कर चुके हैं।
कंपनी ने ग्रीक शिपिंग कंपनी Alpha Gas के साथ LNG कैरियर Energy Fidelity के लिए लॉन्ग टर्म चार्टर एग्रीमेंट किया है। यह समझौता सिंगापुर स्थित Pantheon Maritime Services के माध्यम से हुआ है।
गौतम अडानी ने अमेरिका की SEC द्वारा लगाए गए फ्रॉड केस को खारिज करने की मांग की है। उनकी लीगल टीम का कहना है कि केस में कई कानूनी खामियां हैं और SEC के पास अधिकार क्षेत्र नहीं बनता।
कंपनी ने कोलकाता के Diamond Plaza को करीब 347.5 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने की मंजूरी दी है। इस डील से कंपनी की ईस्ट इंडिया में मौजूदगी बढ़ेगी।