बाजार

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 7 का बाजार पूंजीकरण 80,200 करोड़ रुपये घटा, जानिए सबसे ज्यादा किसे हुआ नुकसान

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ

Published by
भाषा   
Last Updated- August 20, 2023 | 11:14 AM IST

शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में सात का कुल बाजार मूल्यांकन 80,200.24 करोड़ रुपये घट गया।

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 373.99 अंक या 0.57 प्रतिशत गिर गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन बढ़ा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में गिरावट हुई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 29,894.45 करोड़ रुपये घटकर 12,32,240.44 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,664.06 करोड़ रुपये घटकर 12,02,728.20 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,347.1 करोड़ रुपये बढ़ा। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,972.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,379.26 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 5,886.09 करोड़ रुपये बढ़कर 17,29,764.68 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की श्रेणी में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही।

First Published : August 20, 2023 | 11:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)