बाजार

तेजी को तैयार ये 2 PSU Bank Stock, एक्सपर्ट ने दी BUY की सलाह, नोट करें टारगेट, स्टॉपलॉस

Bank of Baroda: एक्सपर्ट ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 290 रुपये प्रति शेयर दिया है। स्टॉपलॉस 234 रखना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 06, 2024 | 9:47 AM IST

PSU Bank Stock To Buy Today: शेयर बाजार में उतार—चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। पिछले सेशन की गिरावट के बाद निफ्टी में जोरदार तेजी दिखाई। मेटल, ऑयल एंड गैस और बैंक शेयरों ने बाजार को तगड़ा सपोर्ट दिया। निफ्टी ने एक लॉन्ग बुल कैंडल बनाया जोकि एक बुलिश पैटर्न को दर्शाता है। बाजार के इस मूड—माहौल के बीच एचडीएफसी सिक्युरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स एनालिस्ट Vinay Rajani ने दो पीएसयू बैंक शेयरों बैंक ऑफ इंडिया (Bank of Baroda) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) पर खरीदारी की सलाह दी है।

Bank of Baroda: टारगेट- 290 रुपये| स्टॉप लॉस- 234 रुपये

एक्सपर्ट ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 290 रुपये प्रति शेयर दिया है। स्टॉपलॉस 234 रखना है। उनका कहना है कि डेली चार्ट पर शेयर प्राइस डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट कर चुका है। स्टॉक प्राइस में वॉल्यूम्स के साथ उछाल आया है। शेयर सभी अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर है जोकि ऑलटाइम फ्रेम पर बुलिश ट्रेंड का संकेत है। PSU Bank Index बीते दो ट्रेडिंग सेशन से आउटपरफॉर्म कर रहा है। डेली चार्ट पर इंडिकेटर्स और ऑस्किलेटर्स बुलिश हो चुके हैं।

Bank Of Maharashtra (55.43): | टारगेट- 59 रुपये| स्टॉपलॉस- 52 रुपये

एक्सपर्ट ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 59 रुपये प्रति शेयर रखा है। स्टॉपलॉस 52 है। उनका कहना है कि तीन सेशन के कंसॉलिडेशन के बाद शेयर ने दोबारा से अपट्रेंड हासिल किया हैऋ शेयर ने 20 दिन SMA पर सपोर्ट लिया है और दोबारा से तेजी दिखाई है। PSU bank index बीते एक हफ्ते से आउटपरफॉर्म कर रहा है और आगे भी यह जारी रह सकता है। डेली RSI 50 के बेंचमार्क लेवल से ऊपर है, जोकि अपट्रेड बने रहने का संकेत दे रहा है।

(*नोट- Vinay Rajani, सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट, एचडीएफसी सिक्युरिटीज। यह इनके निजी विचार हैं।)

First Published : November 6, 2024 | 9:41 AM IST